Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna Dussehra Market: दशहरे के लिए आटाेमाेबाइल बाजार तैयार, वाहनाें की बुकिंग बढ़ी, सराफा बाजार भी तैयार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशहरे को लेकर शहर के बाजार भी पूरी तरह सज कर तैयार हो गए हैं। आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, सराफा, रियल एस्टेट समेत विभिन्न सेक्टरों के कारोबारी दशहरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि कोरोना लाकडाउन के बाद अब सब कुछ फिर से ठीक होने लगा है। ऐसे में दशहरे पर जबरदस्त व्यापार होने की संभावना हर सेक्टर के कारोबारी जता रहे हैं। नवरात्र के शुभ अवसर पर इलेक्ट्रानिक्स आयटम की खरीदारी करने के लिए लोगों ने शो-रूमों का रुख किया। कई लोगों ने दशहरे पर सामान की डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग कराई है। वहीं रियल एस्टेट सेक्टर कारोबारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो दशहरे (विजया दशमी) पर ग्रह प्रवेश करना चाहते हैं।

आटोमोबाइल कारोबारियों ने बताया कि शहर भर के डीलरों के पास 1800  से अधिक दोपहिया वाहनों की प्री-बुकिंग है, जो दशहरे पर गाड़ी उठाएंगे। वहीं कारों की वेटिंग पहले से ही लंबी है, जो अब और अधिक बढ़ गई है। हालांकि बावजूद इसके 500से अधिक कारों की डिलीवरी दशहरे क अवसर पर होने की उम्मीद है। सराफा कारोबार भी चमक रहा है। वहीं साइकिल, सिलाई मशीन, मशीनरी उपकरण आदि विभिन्न सामग्री की बिक्री के लिए भी दुकानें दशहरे के लिए विशेष तौर पर सज गई हैं। लोग दशहरे से पूर्व अपनी कारों में तमाम तरह की ऐसेसरीज लगवा रहे हैं। त्योहारी सीजन के चलते बाजार आदि में भी खरीदारों की संख्या बढ़ रही है।

About rishi pandit

Check Also

RIL Q2 Results: रिलायंस का मुनाफा 41% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, Jio का भी शानदार प्रदर्शन

मुंबई  मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2026-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *