Monday , May 13 2024
Breaking News

Viral News: …और बारात में दूल्हे को लेकर भाग गयी घोड़ी..! ठहाकों से गूंज उठा मैरिज हाल

Viral News: digi desk/BHN/ सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े वीडियो सामने आते है। जिसमें कई पुरानी रीति रिवाजों से जुड़े होते हैं। जबकि कई इतने फनी होते हैं कि वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो एक दूल्हे से जुड़ा है। जिससे देखने के बाद हंसी रोकना मुश्किल है।

दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा कि दुल्हन को लाने के लिए बारात तैयार है। दूल्हा भी तैयार है, लेकिन तभी ऐसा कुछ होता है। जो किसी ने भी सोचा नहीं था। दूल्हा घोड़ी पर बैठा रहता है। लेकिन वो दूल्हे को लेकर भाग जाती है।

घोड़ी के पास पटाखें जला दिए

वीडियो राजस्थान के अजमेर का बताया जा रहा है। दरअसल जब बारात चढ़ रही थीं। तब किसी ने घोड़ी के पास पटाखें जला दिए। इससे घोड़ी डर गई और दूल्हे को लेकर भाग गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घोड़ी के पीछे भागते है, लेकिन तब तक वो बहुत दूर निकल चुकी थीं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस मजेदार वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि शादी में घोड़ी का कार्यक्रम रद्द। जबकि एक ने कमेंट किया, ‘घोड़ी को दूल्हा ही पसंद आ गया है।’

About rishi pandit

Check Also

CG: कांस्टेबल दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, भौचक्के रह गए घराती-बराती

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी रददपुलिस विभाग में आरक्षक है दूल्हादुल्हन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *