Impose Lockdown Viral Massage: digi desk/BHN/ हाल ही सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 12 अक्टूबर से एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह मैसेज एक समाचार चैनल के लोगो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि यह नकली स्क्रीनशॉट है। इस झूठे मैसेज में यह संदेश वायरल किया जा रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के 7 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं और ऐसे में सरकार ने एहतियात के तौर पर एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
ट्रेन बंद होने का मैसेज भी गलत
इस वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि देश में एहतियात के तौर पर दीपावली तक सभी ट्रेनें भी निलंबित रहेगी। जब इस वायरल पोस्ट के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि ये पूरी तरह से फेक है और सरकार ने इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताई सच्चाई
वहीं केंद्र सरकार की नीतियों और आदेश के बारे में आधिकारिक जानकारी देने वाले एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने भी इस वायरल मैसेज की सच्चाई के बारे में बताया है। PIB ने ट्वीट करके बताया है कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है और ये सभी दावे फर्जी है।
Bhaskar Hindi News