Naxalites Encounter: digi desk/BHN/ सुकमा/ छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में ओडिशा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली के मारे गए हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह सर्चिंग पर गई एसओजी (SOG) के साथ मुठभेड़ हुई है। टीम ने मौके से एक इंसास और एसएलआर राइफल बरामद किया है।
खबर लिखे जाने तक जवान उसी इलाके में मौजूद रहे। फिलहाल मारे गए तीनों नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं सूचना मिली है कि इस मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लगी है, जिसे हेलिकाप्टर के माध्यम से विशाखापट्नम रेफर किया जाएगा। इधर, जवानों ने घटनास्थल से एक इंसास और एक एसएलआर राइफल भी बरामद किया है।
नईदुनिया को मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर तुलसी डोंगरी इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के मिलते ही मंगलवार सुबह टीम को भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक टीम चारों तरफ से तुलसी डोंंगरी इलाके में पहुंची तो दूसरी तरफ से जवानों को अपनी ओर आता देख नक्सलियों ने फायरिंंग शुरू कर दी थी।
इस फायरिंग के बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली। इधर, बैकअप पार्टी भी मौके पहुंच चुकी है। फिलहाल मुठभेड़ बंद है, लेकिन मौके पर सर्चिंग अभी भी जारी है। जवानों के वापस लौटने के बाद ही और अधिक जानकारी मिलने की संभावना है। बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
Bhaskar Hindi News