Saturday , May 18 2024
Breaking News

Durga Puja Upay: नवरात्रि में करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, इन उपायों को करने से घर में बरसेगी कृपा 

Durga Puja Upay: digi desk/BHN/ नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। ये नौ दिनों तक चलने वाला त्योहार है। जिसमें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते है। वह सख्ती से नियमों का पालन कर पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में जो जातक 9 दिनों तक सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है। उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में कुछ उपाय कर माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। जिससे पैसे की तंगी दूर होती है। वह घर में बरकत आती है। जानिए इन उपायों के बारे में।

1. सोने-चांदी के सिक्के

नवरात्रि में सोने और चांदी के सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसे माता लक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि सिक्कों पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो होनी चाहिए।

2. शंखपुष्पी के जड़

नवरात्रि के दिन शंखपुष्पी की जड़ पूजा कर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से पैसों की समस्या कभी नहीं होगी।

3. केले का पौधा

हिंदू धर्म में केले के पौधे का खास महत्व है। नवरात्रि में केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार हर दिन इसमें जल चढ़ाना चाहिए।

4. मोर पंख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख घर में रखने से कई लाभ है। इससे बच्चों को मां सरस्वती का आर्शीवाद मिलता है। लॉकर के पास रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। वह वास्तु दोष दूर होता है।

5. बरगद के पत्ते

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में बरगद के पत्ते में सिंदूर या रोली से स्वास्तिक बनाकर अर्पित करें। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है।

 

About rishi pandit

Check Also

Nautapa: नौतपा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन, वरना मिलने लगेंगे बुरे परिणाम

Vidhi upaaye nautapa 2024 follow these rules during nautapa nautapa 2024 dos and dont significance: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *