Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Road Accident: श्रद्धालुओं की कार पुल से गिरी, 3 की मौत,7 घायल

Road Accident: digi desk/BHN/ रायपुर/भिलाई/ डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु मोहन नगर थाना क्षेत्र के दामाद पारा उरला के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जानकारी के मुताबिक उक्त घटना सुबह करीब सात बजे हुई।

रायपुर के अश्वनी नगर निवासी आठ युवक टाटा सफारी क्रमांक सीजी 13 यूडी 9900 से रविवार की सुबह डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौट रहे थे। रास्ते में दामाद पारा उरला के पास गाड़ी चला रहे अश्वनी नगर रायपुर निवासी पुरेंद्र साहू को झपकी लगी और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे जा गिरी। उस समय पुलिया के नीचे से दो लोग गुजर रहे थे। कार सीधे उनके ऊपर गिरी।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और भी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कार चालक पुरेंद्र साहू (23) की अस्पताल में मौत हुई। वहीं कार में सवार उज्ज्वल देवांगन (21) गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सौरभ सरोज (23), कृष्णा ताम्रकार (16), धीरज देवांगन (16), सद्दाम अंसारी (28), भाव्य साहू (15) और अमित साहू (23) भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना के समय वे सभी सो रहे थे। इसलिए उन्हें यह नहीं पता है कि हादसा कैसे हुआ है। उन्होंने भी आशंका जताई है कि पुरेंद्र को झपकी आ गई होगी। जिसके चलते ये हादसा हुआ होगा।

About rishi pandit

Check Also

CG: सुकमा जिले में जवानों को देख भागे नक्सली, मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

दुलेड़, बोट्टेतोंग, साकलेर इलाके में जवानों ने बड़ा आपरेशन चलायाएएसपी आइपीएस निखिल राखेचा ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *