Saturday , May 11 2024
Breaking News

Umaria: उमरिया में डंपर से भिड़ने के बाद बस में लगी आग, 25 से ज्यादा यात्री झुलसे, हादसे में एक बा‍लिका की मौत

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उमरिया कटनी मार्ग पर चंदिया के निकट nh-43 पर डंपर से टकराने के बाद एक यात्री बस में भयानक रूप से आग लग गई। इस घटना में बस में सवार 25 से ज्यादा यात्री झुलस गए और घायल हो गए हैं। हालांकि देर शाम तक किसी की भी मौत की कोई सूचना प्रशासन ने जारी नहीं की थी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और एसपी प्रमोद सिन्हा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोनों वाहनों की तेज गति की वजह से हुआ था। इस हादसे में एक बा‍लिका की मौत हो गई।

कुछ ही क्षणों में घिरी आग से बस

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर एमपी 21 एच 1452 से टकराने के बाद बस कुछ ही क्षणों में बस आग से बुरी तरह से गिर गई। चंदिया टीआई राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि बस में किसी भी तरह से कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं पाया गया है। संभवत आग डीजल टंकी फटने के कारण लगी है। आग लगने के कारण डंपर भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है, लेकिन डंपर किसका था और चालक कौन था अभी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि डंपर चालक घटनास्थल से भागने में सफल हो गया है।

 सिहोरा जा रही थी बस

बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस एमपी 53 पी 0659 उमरिया जिले के ग्राम घुलघुली से सिहोरा जा रही थी। यह बस लगभग 4:30 बजे उमरिया बस स्टैंड से निकली है और 5:00 बजे के आसपास दुर्घटना का शिकार हो गई यह घटना चंदिया से महेश 3 किलोमीटर पहले बरम बाबा धाम के पास हुई है। एनएच-43 पर हुई इस घटना के बाद रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों के कतार लग गई।

नहीं पहुंचा चंदिया का दमकल

बताया गया कि घटना के बाद जब पुलिस ने नगर पालिका चंदिया में दमकल भेजने के लिए फोन किया तो पुलिस को यह जवाब मिला कि दमकल खराब है। उसमें डीजल नहीं है और उसके टायर पंक्चर पड़े हैं। महज 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर पालिका की यह स्थिति थी। जिसके कारण उमरिया से दमकल बुलाना पड़ा। उमरिया से दमकल पहुंचने के बाद ही बस में लगी आग को बुझाया जा सका।

मच गई थी चीख पुकार

बस में आग लगते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए बस से नीचे कूदने लगे। भगदड़ की स्थिति निर्मित होने के कारण कई यात्रियों को बुरी तरह से चोट लगी है। कई यात्रियों को दुर्घटना की वजह से भी गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए चंदिया और उमरिया जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जो ज्यादा घायल थे उन्हें उमरिया जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि जो साधारण रूप से घायल थे उन्हें चंदिया अस्पताल भेजकर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल घायलों की कोई सूची जिला प्रशासन ने जारी नहीं की है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद में मौके पर पहुंच गए थे और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। एसपी प्रमोद सिन्हा ने भी कहा कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित सहायता पहुंचाने की कोशिश की है। इस हादसे में 5 माह की मासूम दीपांशी की मृत्यु हो गई है। वही मासूम की माता ज्योति यादव एवम चंदा दाहिया के गम्भीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफेर किया गया है।

 ये हुए घायल

माया गडारी, प्राची यादव, मालती बर्मन, कमला साहू, उर्मिला साहू, माया यादव, उषा बाई बर्मन, जानकी बाई, किरण सिंह, उमा बर्मन, लीला यादब, सपना सिंह मार्को, कपूरिया बाई, गौरा बाई बैरागी, सपना सिंह, सोहनलाल बर्मन, रामचरण मेहरा, चंदा श्रीवास्तव, दीनबंधु साहू, अशोक श्रीवास्तव, सुभाष बर्मन जिला अस्पताल में उपचारार्थ है।

होगी जांच

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस हादसे में मृत मासूम एवम घायलों को आर्थिक मदद देने की बात कही है।उन्होंने इस पूरे हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है। वाहनों के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

20 यात्री थे सवार

बताया गया है कि बस में 20 यात्री सवार थे जिसमें से सभी को चोट लगी है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। घायलों में सुभाष वर्मा पिता सदन प्रसाद वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी कौडि‍या, जानकी राय पति दिनेश राय उम्र 29 वर्ष, दीनबंधु पिता सुंदरलाला साहू उम्र 74 वर्ष निवासी चंदिया, यश यादव पिता नीरज उम्र 8 वर्ष खमरिया ढीमरखेरा , लीला यादव पति नीरज उम्र 26 वर्ष, रामचरण महरा उम्र 70 वर्ष निवासी खमरिया ढीमरखेरा, चंदा दाहिया पति सेमाली दाहिया उम्र 47 वर्ष, ज्योति यादव पति वीरेंद्र यादव उम्र 20 वर्ष, देवांश यादव पिता वीरेंन्द्र यादव 5 माह, उषा बर्मन पति रामदास बर्मन उम्र 45 वर्ष, माया यादव पति कमलेश यादव उम्र 35 वर्ष, कमला साहू पति मिल्लू उम्र 46 वर्ष रथेली, चंदा श्रीवास्तव पति अशोक श्रीवास्तव उम्र55 वर्ष शामिल है।

About rishi pandit

Check Also

12 मई को मदर्स-डे: कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने जारी किया मां के साथ चीता शावको का वीडियो

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने 12 मई को मदर्स-डे के उपलक्ष्य में तीनों मादा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *