Saturday , November 7 2026
Breaking News

Srinagar: आतंकियों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर के सिर में मारी गोली, दोनों की मौत

Srinagar Targeted Killings: digi desk/BHN/ जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा टारगेटेड कीलिंग का दौर जारी है। गुरुवार को श्रीगगर के ईदगाह सगाम इलाके के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में दो शिक्षकों को नजदीक से गोली मार दी गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रिंसिपल का नाम सतिंदर कौर बताया गया है जबकि शिक्षक का नाम दीपक चांद है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने पहले से दोनों की पहचान कर ली थी और स्कूल में घुसकर नजदीक से सिर में गोली मारी। बता दें, जम्मू-कश्मीर में Targeted Killings का पांच दिन में यह सातवां मामला है। बौखलाए आतंकियों ने यह एक नया तरीका अपनाया है ताकि दहशत फैलाई जा सके।

टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई 12 की मौत, 32 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ट्रक और टूरिस्ट यात्री बस की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली की टूरिस्ट बस यूपी के बहराइच जा रही थी। गंभीर रूप से घायलों में से पांच लोगों को राज्य की राजधानी लखनऊ के एक ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। पर्यटक बस गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे देवा कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर बबरी गांव पहुंची, तभी उल्टी दिशा से आर हे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। । बताया जा रहा है कि गाय को बचाने में बस की टक्‍कर ट्रक से हो गई। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि मृतकों के घर वालों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों में गोंडा, बहराइच और बाराबंकी के लोग शामिल हैं। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 

About rishi pandit

Check Also

उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

शोभायात्रा, संत दीर्घा और सांस्कृतिक मंच के लिए अलग-अलग अधिकारी तैनात दीपोत्सव में भीड़ प्रबंधन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *