Sunday , November 8 2026
Breaking News

Navratri 2021: नवरात्र में इन राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे, प्रमोशन के साथ पैसा भी मिलेगा, माता का आशीर्वाद साथ में 

Navratri 2021: digi desk/ इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो चुकी है। मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना का पर्व 15 अक्टूबर को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। जातक व्रत रखेंगे और विधि-विधान से माता की पूजा करेंगे। हिंदू धर्म में इसे शक्ति की आराधना का पर्व कहा गया है। इस दौरान की गई धार्मिक साधना का विशेष फल मिलता है। ज्योतिषविदों के अनुसार तुला, कुंभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों पर इस नवरात्रि मां शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं चारों राशियों पर कितनी मेहरबान रहेंगी मां दुर्गा।

मिथुन 

मिथुन राशिवालों पर इस नवरात्रि माता दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। उनके सभी काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि और कोई संपत्ति खरीदने के योग्य बनेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वह रिश्तों में सुधार होगा।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के नवरात्रि में सभी बिगड़े कार्य ठीक होंगे। कोई पुराने रोग से राहत मिलेगी। सभी कर्जों से छूटकारा होगा और धन की बढ़ोतरी होगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। वह भौतिक सुख-सुविधाओं का इजाफा होगा।

कुंभ

कुंभ राशिवालों के लिए नवरात्रि में कुछ बड़े होने की संभावना है। मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में लाभ होगा। कोई अचल संपत्ति भी मिल सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों पर नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। मुकदमों में जीत मिलेगी। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे? जानें खास धार्मिक मान्यता

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *