Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Sucide: पतंजलि योगपीठ के अधीन पतंजलि गुरुकुल में साध्वी ने पतंजलि गुरुकुल में पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Resdient of mandsaur district of sadhvi committed sucide: digi desk/BHN/ मंदसौर/ पतंजलि योगपीठ के अधीन संचालित वैदिक कन्या गुरुकुल के हास्टल में रह रही एक साध्वी देवज्ञा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांव सेमलिया हीरा की रहने वाली थी। पतंजलि योगपीठ के पास परिसर में वैदिक कन्या गुरुकुल में तड़के साढ़े चार बजे यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार साध्‍वी के कमरे से मिले सुसाइड नोट में भी आत्महत्या का कोई कारण नहीं लिखा है। उन्‍होंने केवल यह लिखा है कि ‘मैंने अपनी मर्जी से संन्यास लिया था और अपन मर्जी से ही मृत्यु को प्राप्त कर रही हूं।

बताया जाता है कि साध्वी महाभाष्य विषय से एमए की पढ़ाई के साथ संस्था में सेवा भी करती थीं। परिवार से वह कम ही संपर्क रखती थी। पतंजलि योगपीठ से सटे परिसर में स्थित वैदिक कन्या गुरुकुल में छात्राएं और महिला सेवादार रहती हैं।

साध्वी देवज्ञा का लहूलुहान शव हास्टल के परिसर में पड़ा मिला। वह हास्टल की पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 507 में अन्य महिला सेवादारों के साथ रहती थीं। महिला सेवादारों ने उसे परिसर में इस हालत में देखा। साध्वी को भूमा निकेतन अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार देवज्ञा वर्ष 2015 में वैदिक कन्या गुरुकुल में अध्ययन के लिए आई थी। उन्‍होंने वर्ष 2018 में योग गुरु बाबा रामदेव से संन्यास लिया। उनका मूल नाम राधा पाटीदार पता चला है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का होना प्रतीत हो रहा है।

साध्वी ने रजिस्टर के आठ पन्नों पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें धर्म और आध्यात्म से जुड़ी बातों के साथ गायत्री मंत्र सहित कई श्लोक लिखे हैं। कुछ अजीबोगरीब बातें भी इसमें लिखी हुई हैं। जैसे एक पन्ने पर साध्वी देवज्ञा ने लिखा है कि जानती हूं कि जो आत्महत्या करते हैं वे अधोगति को प्राप्त होते हैं, पर संन्यास धर्म को बचाना है। संकल्प लिया था कि मैं संन्यास धर्म में ही मरूं। साध्वी ने एक जगह यह भी लिखा है कि योग की शक्ति से ही मरूंगी, ताकि गलती होने के बाद भी योग से पार पाया जा सकता है।

साध्वी ने सुसाइड नोट में अपने सेवा कार्यों का भी विस्तार से जिक्र किया है। साध्वी देवज्ञा के कमरे में तीन अन्य महिला सेवादार रहती हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि देवज्ञा गुमशुम रहती थीं। वे बहुत कम बोलती थीं।

घटना वाली रात के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साध्‍वी काफी देर छत पर टहलती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के बेचैनी के भाव नजर आ रहे हैं। हालांकि जहां से साध्वी ने छलांग लगाई, वह जगह कैमरे में नहीं आई है।

वहीं इस मामले में पतंजलि के केंद्रीय प्रवक्ता एसके तिजारावाला का कहना है कि साध्वी देवज्ञा की छत से गिरकर मौत हुई है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

Lok Sabha Phase 4 Election: 6 बजे तक 71.72% मतदान, सैलाना विधानसभा में सबसे अधिक तो इंदौर-3 में कम

Madhya pradesh mp lok sabha election 2024 phase 4 voting live polling on 8 seats …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *