Sunday , May 12 2024
Breaking News

IPL 2021 MI vs PBKS : मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्‍स को 6 विकेट से हराया, सौरव के रनों ने किया कमाल 

IPL 2021 MI vs PBKS : digi desk/BHN/ इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से दुबई के जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इसमें मुंबई ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दोनों ही टीम इस मैच में बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई की टीम ने दो जबकि पंजाब ने अपने आज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया। पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने सौरव तिवारी के 45 रन की बदौलत 19वें ओवर में 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया।

स्कोर बोर्ड (पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस)

टास : मुंबई इंडियंस (गेंदबाजी)

परिणाम : मुंबई इंडियंस छह विकेट से विजयी

मैन आफ द मैच : कीरोन पोलार्ड

पंजाब किंग्स : 135/6 (20 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

केएल राहुल का. बुमराह बो. पोलार्ड 21, 22, 02, 00

मनदीप सिंह एलबीडब्ल्यू बो. क्रुणाल 15, 14, 02, 00

क्रिस गेल का. हार्दिक बो. पोलार्ड 01, 04, 00, 00

एडेन मार्करैम बो. चाहर 42, 29, 06, 00

निकोलस पूरन एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह 02, 03, 00, 00

दीपक हुड्डा का. पोलार्ड बो. बुमराह 28, 26, 01, 01

हरप्रीत बरार नाबाद 14, 19, 00, 00

नाथन एलिस नाबाद 06, 04, 00, 00

अतिरिक्त : (बा-1, लेबा-2, नोबा-1 वा-2) 6

कुल : 20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन

विकेट पतन : 1-36 (मनदीप, 5.2), 2-39 (गेल, 6.2), 3-41 (राहुल, 6.4), 4-48 (पूरन, 7.3), 5-109 (मार्करैम, 15.2), 6-123 (हुड्डा, 18.4)

About rishi pandit

Check Also

ओडिशा के कंधमाल में पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी को पीएम मोदी ने किया नमन

कंधमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के कंधमाल में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *