Monday , May 13 2024
Breaking News

Rashi Parivartan: अक्टूबर में बदलेगी इन 4 ग्रहों की स्थिति, 6 राशि वालों को मिलेगी अभूतपूर्व सफलता

Rashi Parivartan October 2021: digi desk/BHN/ ग्रहों की दशा के हिसाब से अक्टूबर का महीना काफी अहम रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं और दीपावली के समय पर तुला राशि में एक साथ 4 ग्रहों के रहने से बेहद शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा सभी चार ग्रहों के राशि बदलने से अलग-अलग राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि 6 राशि के लोगों पर जमकर कृपा बरसेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर में मंगल और बुध अपनी चाल बदलकर वक्री हो जाएंगे, जबकि सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

मंगल अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 4 अक्टूबर को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। वहीं बुध भी अभी तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और 14 अक्टूबर को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। 4 नवंबर तक बुध ग्रह की वक्री चाल जारी रहेगी। जबकि सूर्य 17 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे और शुक्र 23 अक्टूबर को राशि बदलकर सिंह राशि से कन्या में जाएंगे। ग्रहों की स्थिति में हो रहे इन बदलावों से 6 राशियों पर शुभ प्रभाव होगा और इन राशियों के लोगों की किस्मत खुल सकती है।

किस ग्रह की स्थिति में क्या बदलाव होगा
  • सूर्य राशि बदलकर 17 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में जाएंगे और 16 नवंबर तक यहीं रहेंगे।
  • शुक्र 23 अक्टूबर को राशि बदलकर सिंह राशि से कन्या राशि में जाएंगे और 16 नवंबर तक यहीं रहेंगे।
  • मंगल ग्रह 4 अक्टूबर को मीन राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे, जो 14 नवंबर तक जारी रहेगी।
  • बुध ग्रह 14 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री होंगे और 4 नवंबर तक वक्री रहेंगे।

किस राशि पर क्या असर

मेष 

अक्टूबर का महीना लाभकारी होगा। धन लाभ के योग हैं। भूमि और वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन

आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। मुकदमों में भी जीत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह

समय अनुकूल है, आयु में वृद्धि होगी और भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। कर्जों से भी मुक्ति मिलने के आसार हैं।

तुला

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

धनु 

आय में वृद्धि होने से परेशानियां दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

कुंभ

आय में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी

About rishi pandit

Check Also

अगर घर में है वास्तु दोष तो करें यह आसान उपाय

  वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *