Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: रैगांव के उप निर्वाचन में पारदर्शिता के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी गठित

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विधानसभा उप निर्वाचन 2021 में निर्वाचन क्षेत्र-62 रैगांव के उप निर्वाचन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी गठित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी/अपर कलेक्टर विकास जिला पंचायत को सदस्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सदस्य एवं सचिव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग ऑफीसर विधानसभा क्षेत्र रैगांव, जनसंपर्क अधिकारी, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस, अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, सचिव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) पार्टी, अध्यक्ष नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, सचिव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस पार्टी तथा नाम निर्देशन के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को सदस्य नियुक्त किया गया है।

मुद्रण कार्य हेतु ई-निविदा आमंत्रित

सतना जिले की विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट, रैगांव, सतना, नागौद, मैहर, अमरपाटन एवं रामपुर बघेलान के लिये फोटो निर्वाचक नामावली, बीएलओ रजिस्टर, फोटो मतदाता पर्ची एवं मतदाता पर्ची वितरण रजिस्टर के मुद्रण कार्य हेतु ई-निविदा 11 अक्टूबर 2021 को अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। प्राप्त निविदायें 12 अक्टूबर को अपरान्ह 4 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त समिति के समक्ष खोली जावेगी। इस संबंध की विस्तृत जानकारी satna.nic.in एवं https://mptenders.gov.in पर देखी जा सकती है।

जिले में अब तक 798.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 28 सितम्बर 2021 तक 798.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1073.1 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 1123.1 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 625.1 मि.मी., बिरसिंहपुर में 854.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 631 मि.मी., नागौद में 1052 मि.मी., जसो (नागौद) में 475.4 मि.मी, उचेहरा में 811 मि.मी, मैहर में 496 मि.मी., अमरपाटन में 711 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 928.6 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 786.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *