Sunday , May 19 2024
Breaking News

October Festivals: अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं ये 15 प्रमुख व्रत-त्योहार, देखिये पूरी सूची

October 2021 Festivals: digi desk/BHN/ देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। गणेश उत्सव समाप्त होने के बाद अभी पितृ पक्ष चल रहे हैं और इसके बाद नवरात्र और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार भी आएंगे। इन त्योहारों के साथ कई अन्य त्योहार भी आते हैं। इसी वजह से इस अक्टूबर के महीने में 15 बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। ये त्योहार अलग-अलग धर्मों, संप्रदायों के हैं। इन्हें भारत में पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई और बौद्ध धर्म के साथ-साथ अक्टूबर के महीने में राष्ट्रीय त्योहार भी हैं।

पितरों की विदाई के साथ ही नवरात्र का आगमन हो रहा है। वहीं देश के अगल-अलग हिस्सों में दुर्गापूजा एवं गरबा की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है।

अक्टूबर महीने में आने वाले प्रमुख त्योहार

2 अक्टूबर 2021: महात्मा गांधी जयंती, इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध

4 अक्टूबर 2021: सोम प्रदोष, मासिक शिवरात्रि

5 अक्तूबर 2021- चतुर्दशी श्राद्ध

6 अक्टूबर 2021 – पितृ विसर्जन, सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या और महालय विसर्जन, अमावस्या श्राद्ध

7 अक्टूबर 2021: महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि प्रारंभ

9 अक्टूबर 2021: विनायक चतुर्थी {अधिक मास}

12 अक्टूबर 2021: महा सप्तमी

13 अक्टूबर 2021: दुर्गा महाष्टमी

14 अक्टूबर 2021: महा नवमी

15 अक्टूबर 2021: दशहरा / विजय दशमी

16 अक्टूबर 2021: पापांकुशा एकादशी

17 अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत

19 अक्टूबर 2021: ईद-उल-मिलाद

20 अक्टूबर 2021: महर्षि बाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा

24 अक्टूबर 2021: करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

 

About rishi pandit

Check Also

5 दुर्लभ योग में मनेगी मोहिनी एकादशी, इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

इस वर्ष मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 दिन सोमवार को है। मोहिनी एकादशी के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *