Thursday , May 9 2024
Breaking News

Woman World: 20 से 30 साल की महिलाएं राेज करें ये 8 एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे, रहेंगी फिट और हेल्दी 

Exercises for women: digi desk/BHN/ क्या हमेशा फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है? जी हां, एक्सरसाइज काे अपनी जीवनशैली में शामिल करके आप काफी हद तक खुद काे फिट रख सकते हैं। लेकिन अगर बात की जाए 20 से 30 साल की महिलाओं की ताे  ये उम्र ऐसी हाेती है, जिसमें लड़कियाें और महिलाओं का शेड्यूल काफी बिजी रहता है। इस उम्र में वे अपनी जॉब, पढ़ाई, करियर और घर के कामाें में इतना बिजी रहती हैं कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं। इस तरह महिलाएं अपने स्वास्थ्य काे पूरी तरह से नजरअंदाज करती जाती हैं और एक समय के बाद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उन्हें घेर लेती हैं। लेकिन अगर आप भी इस उम्र की लड़की या महिला हैं, ताे करियर और घर के साथ ही खुद के लिए भी समय निकालने की काेशिश करें। आप राेजाना सिर्फ 15-20 मिनट का समय निकालकर खुद काे फिट और हेल्दी रख सकती हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट और ट्रेनर डॉक्टर कविता बताती हैं कि अगर इस उम्र में महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं, ताे इसका फायदा उन्हें लंबे समय तक मिलता रहता है। राेजाना एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट, हेल्दी रहती है। साथ ही आपके बॉडी की शेप भी बेहतर हाेती है। इतना ही नहीं रेगुलर एक्सरसाइज करने से आपकाे ग्लाेइंग स्किन भी मिलती है। आप अपने पूरे दिन काे 15-20 मिनट खुद काे देना शुरू करें। इसमें आप साइकिलिंग, स्वीमिंग, एराेबिक्स, स्क्वाट्स और क्रंचेस कर सकती हैं।

1. साइकिलिंग (Cycling)

फिट और हेल्दी रहने के लिए साइकिलिंग एक बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे हर उम्र की महिला आसानी से कर सकती हैं। साइकिलिंग करने से शरीर के सभी अंगाें की मूवमेंट हाेती है, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य काे लाभ मिलता है। इससे हाथ, पैराें और जांघ की मसल्स  मजबूत बनती हैं। साथ ही साइकिलिंग करने से बॉडी टाेन भी हाेती है। बैली फैट, थाई फैट काे भी रेगुलर साइकिलिंग करके कम किया जा सकता है। अगर आप राेजाना 20-25 मिनट साइकिलिंग करेंगी, ताे आपकाे कभी जाेड़ाें में दर्द की शिकायत नहीं हाेगी।

2. सिट-अप्स  (Sit-Ups)

अगर आपकाे साइकिल चलानी नहीं आती है, ताे आप क्रंचेस या सिट-अप्स एक्सरसाइज काे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकती हैं। क्रंचेस पेट की मसल्स काे स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। साथ ही यह आपके काेर स्टैमिना काे भी बढ़ावा देता है। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दाेनाें घुटनाें काे माेड़ें और तलवाें काे जमीन पर ही रहने दें। अब अपने दाेनाें हाथाें काे माेड़ें और हथेलियाें काे सिर के नीचे रखें। इसके बाद अपने सिर, कंधाें और धड़ काे ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड इस पाेजिशन में रहने के बाद नॉर्मल पाेजिशन में आ जाएं। आप इस एक्सरसाइज काे 5-10 मिनट तक कर सकती हैं।

3. स्किपिंग (Skipping)

कई लड़कियाें काे स्किपिंग करना बेहद पसंद हाेता है। ऐसे में वे रेगुलर स्किपिंग करके भी खुद काे फिट और हेल्दी रख सकती हैं। स्किपिगं से आपकाे कई हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits) मिलते हैं। स्किपिंग करने से आप अपना वजन नियंत्रण में रख सकती हैं। साथ ही रेगुलर स्किपिंग हाइट बढ़ाने का भी एक अच्छा उपाय है। स्किपिगं लड़कियाें के शरीर का विकास करने में भी सहायक हाेता है। स्किपिगं बॉडी के लाेअर पार्ट की स्ट्रेंथ और पावर बढ़ाने में भी मदद करता है। इसे राेजाना करने से हड्डियां और मांसपेशियां दाेनाें मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही आप जॉगिंग और रनिंग करके भी अपनी फिटनेस काे बरकरार रख सकती हैं।

4. स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स काे एक्सट्रा फैट निकालने के लिए जाना जाता है। यह आपके घुटनाें, जांघ के फैट काे कम करने में मदद करता है। स्क्वाट्स काे चेयर पाेज भी कहा जाता है। इसे करने के लिए पहले सीधी खड़ी हाे जाएं। इसके बाद अपने हाथाें काे सामने की तरफ सीधा कर लें। अब घुटनाें से पैराें काे माेड़ लें। इस अवस्था में कुछ देर रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। इसे राेजाना करने से बॉडी की मसल्स का निर्माण हाेता है और एक्सट्रा फैट निकलता है। 5-7 मिनट स्क्वाट करने से आप हमेशा फिट रह सकती हैं।

5. स्विमिंग (Swimming)

कई महिलाओं काे एक्सरसाइज करना पसंद नहीं हाेता है, ऐसे में वे एक्सरसाइज के रूप में स्विमिंग कर सकती हैं। स्विमिंग से भी आप खुद काे हमेशा फिट और हेल्दी रख सकती हैं। स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें पूरी बॉडी की मूवमेंट हाेती है। स्विमिंग करने से आपकाे एनर्जी मिलती है,  मसल्स मजबूत बनती हैं। इसे राेजाना करने से हाथ, पैराें और हिप्स की मासंपेशियाें काे मजबूती मिलती है। साथ ही स्विमिंग हार्ट रेट काे भी बढ़ाता है। स्विमिंग आपके स्ट्रेस,  टेंशन काे भी कम करता है। अगर आप हर उम्र में खुद काे फिट रखना चाहती हैं, ताे स्विमिंग काे अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें।

6. साइड प्लैंक (Side Plank)

कई महिलाएं अपने पेट के दाेनाें तरफ निकले फैट से परेशान रहती हैं, इसके लिए वे तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं। लेकिन फैट बर्न नहीं हाे पाता है। अगर आपकाे यह समस्या है, ताे आप अपनी लाइफस्टाइल में साइड प्लैंक एक्सरसाइज काे शामिल कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज काे 15 रैप्स में 5-5 सेट में कर सकती हैं। शुरुआत में इसे किसी एक्सपर्ट की देखरेख में करना जरूरी हाेता है।

7. एराेबिक्स (Aerobics)

एराेबिक्स महिलाओं काे फिट और हेल्दी रखने के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज है। एराेबिक्स करने से वजन नियंत्रण में रहता है, वही अगर आपका वजन बढ़ा है ताे इसके अभ्यास से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। एराेबिक्स महिलाओं के स्टैमिना काे बढ़ाता है। राेजाना 20-30 मिनट एराेबिक्स करके आप खुद काे डायबिटीज, हृदय राेगाें और ब्लड प्रेशर से बचा सकती हैं।

8. रिवर्स क्रंच (Reverse Crunch)

महिलाओं के लिए रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके राेजाना अभ्यास से महिलाएं खुद काे फिट और हेल्दी रख सकती हैं। रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज करने से वेट लॉस हाेने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज काे करने से पैराें की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। आप चाहें ताे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

ताे देर किस बात की, अगर आप हर उम्र में खुद काे फिट और हेल्दी देखना चाहती हैं, ताे 20-30 साल की उम्र से ही अपनी लाइफस्टाइल में ऊपर बताए गए एक्सरसाइज काे शामिल कर लें।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *