Sunday , July 7 2024
Breaking News

नगर सैनिक से 64 लाख की धोखाधड़ी

 

पाकिस्तान में बैठे ठगों ने पांच सौ लोगों को बनाया शिकार

बिलासपुर/ नगर सैनिक से 64 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रही पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल रही हैं। पकड़े गए आरोपित विराट के खातों की जांच के दौरान पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे सरगना ने करीब पांच सौ लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया था। जांच में और भी पीड़ितों का पता चल सकता है।

कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि सीपत क्षेत्र के हरदाडीह निवासी जनकराम पटेल की शिकायत पर जांच के दौरान ठगों के पाकिस्तानी कनेक्शन का पता चला था। इसके बाद रीवा निवासी विराट सिंह, मुंबई निवासी राजेश जायसवाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों के कब्जे से 15 लाख नकद जब्त किया गया है। वहीं, कई बैंक खातों को सीज कराया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपित विराट के बैंक खातों में पांच सौ एकाउंट से रुपये आए हैं। आरोपित विराट ने इन रुपयों से अपना कमिशन काटकर मुंबई ट्रांसफर किया था।

पुलिस को शक है कि ये रुपये पाकिस्तानी ठगों के शिकार लोगों ने ट्रांसफर किए हैं। कोतवाली पुलिस संबंधित खातों का पता लगाकर अलग-अलग राज्यों की पुलिस को सूचना देगी। उन्होंने बताया कि मामले में अभी राजेश जायसवाल से पूछताछ की जानी है। उससे पूछताछ में भी कई जानकारियां मिल सकती है।

About rishi pandit

Check Also

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी: मौसम विभाग

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *