Thursday , May 2 2024
Breaking News

Time: PM Modi, ममता बनर्जी और अदार पूनावाला TIME मैगजीन की विश्‍व के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में

PM Modi, mamta banerjee and adar punawalla in Time magine: digi desk/BHN/मशहूर मैगजीन TIME ने विश्‍व के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इसमें तीन भारतीयों को प्रमुखता से स्‍थान दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अदार पूनावाला, उन कुछ भारतीयों में शामिल हैं, जिन्हें टाइम पत्रिका की ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में शामिल किया गया है। टाइम ने बुधवार को ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का अनावरण किया। इसमें नेताओं की एक वैश्विक सूची है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेघन एवं और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी सूची में हैं।

सूची को 6 प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया

टाइम पत्रिका 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को 6 प्रमुख श्रेणियों, पायनियर, कलाकार, लीडर, आइकन, टाइटन और इनोवेटर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी में दुनिया भर के व्यक्तित्वों की एक सूची है। टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद सूचियों में से एक माना जाता है। प्रत्येक प्रविष्टि को पत्रिका के संपादकों द्वारा अगले वर्ष में उनके असाधारण कार्य के लिए चुना जाता है, और सूची में आने को संबंधित व्यक्तित्व के लिए सम्मान माना जाता है।

 

About rishi pandit

Check Also

कांगड़ा में स्कूटी को टक्कर मार भागा टैक्सी चालक, सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित 2 की मौत

कांगड़ा  हिमाचल के कांगड़ा जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *