कप्तान इयोन मॉर्गन (30) को छोड़ कोई भी बल्लेबाज बैंगलोर के गेंदबाजों का प्रतिकार नहीं कर पाए। उनके अलावा सिर्फ कुलदीप यादव (12) और टॉम बैंटन (10) ही दोहरी रन संख्या में पहुंच पाए। मोहम्मद सिराज ने 8 रन देकर 3 विकेट लिए, उन्होंने इस दौरान दो मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड भी बनाया।

कोलकाता 8 विकेट पर 84 रन ही बना पाया और आईपीएल में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड उसके नाम दर्ज हो गया। उसने किंग्स इलेवन पंजाब का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। किंग्स इलेवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डरबन में 20 मई 2009 को 8 विकेट पर 92 रन बनाए थे।

84/8 कोलकाता नाइटराइडर्स वि. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अबू धाबी, 21 अक्टूबर 2020)

92/8 किंग्स इलेवन पंजाब वि. चेन्नई सुपर किंग्स (डरबन, 20 मई 2009)

94/8 मुंबई इंडियंस वि. राजस्थान रॉयल्स (जयपुर, 29 अप्रैल 2011)

95/8 किंग्स इलेवन पंजाब वि. चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई, 25 अप्रैल 2015)

96/9 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वि. राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (पुणे, 29 अप्रैल 2017)

कोलकाता इस मैच में पावरप्ले में शुरुआती 6 ओवरों में 4 विकेट पर 17 रन ही बना पाया, जो इस साल आईपीएल में किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर है। यह आईपीएल इतिहास में कोलकाता का भी न्यूनतम स्कोर हो गया। आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को इसके लिए मजबूर किया। उन्होंने पावरप्ले के दौरान 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने शुरुआती दो ओवर मेडन डाले थे।

IPL 2020 में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर 

17/4 कोलकाता नाइटराइडर्स वि. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अबू धाबी)

23/3 दिल्ली कैपिटल्स वि. किंग्स इलेवन पंजाब (दुबई)

25/2 कोलकाता नाइटराइडर्स वि. किंग्स इलेवन पंजाब (अबू धाबी)

26/2 चेन्नई सुपर किंग्स वि. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दुबई)

26/1 सनराइजर्स हैदराबाद वि. राजस्थान रॉयल्स (दुबई)

कोलकाता का IPL के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर

17/4 वि. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अबू धाबी, 2020)

21/3 वि. डेक्कन चार्जर्स (केपटाउन, 2009)

22/4 वि. चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई, 2010)

24/3 वि. किंग्स इलेवन पंजाब (अबू धाबी, 2014)

कोलकाता के गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन 

कोलकाता के गेंदबाज लगातार पांचवें मैच में पावरप्ले में विपक्षी टीम का कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। आरसीबी ने शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 44 रन बना लिए थे। लगातार पांचवें मैच में कोलकाता के गेंदबाज पावरप्ले में कोई विकेट नहीं ले पाए।

47/0 वि. किंग्स इलेवन (अबू धाबी)

47/0 वि. आरसीबी (शारजाह)

51/0 वि. मुंबई इंडियंस (दुबई)

58/0 वि. सनराइजर्स (अबू धाबी)

44/0 वि. आरसीबी (अबू धाबी)