Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: बारिश के बीच गणेश प्रतिमा लेकर आए CM शिवराज, प्रदेशवासियों को दिया संदेश

CM Shivraj singh brought Ganish idol: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिमझिम बारिश के बीच अपनी अर्द्धा‍ं‍ग‍िनी साधना सिंह के साथ वाहन में सवार होकर स्‍थापना के लिए गणेश प्रतिमा लेकर आए। इसका वीडियो भी ट्वीट हुआ। सीएम शिवराज ने लिखा कि भोपाल के माता मंदिर क्षेत्र से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को लेकर सानंद व सोल्लास घर लाया। रिमझिम फुहारों के रूप में प्रभु की कृपा की अनवरत वर्षा होती रही।

शिवराज ने लिखा कि विघ्नहर्ता के चरणों में यही प्रार्थना है कि सबके जीवन से विघ्न-बाधा मिटे, सभी सुखी और आनंदित रहें। मुख्‍यमंत्री ने यह भी लिखा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुद्धि-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा निवास पर सादर सपरिवार लाया। विघ्नहर्ता के चरणों में बारंबार प्रणाम और यही प्रार्थना कि सबका मंगल व कल्याण हो।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि गणेश_चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं कि कोविड 19 का संकट अभी टला नहीं है। देश के कई प्रदेशों में अभी बड़ी संख्या में कोविड के प्रकरण आ रहे हैं। इसलिए हम सभी कोविड के संक्रमण को रोकने के नियमों का पालन करते हुए ही गणेशोत्सव मनायें। प्रथम पूज्य भगवान गणेश सब पर कृपा की वर्षा करें।

 

About rishi pandit

Check Also

कभी नक्सलियों की गोलियों से गूंजते थे ये गांव, अब घर-घर पहुंचकर लोगों की जरूरतें जान रहे अधिकारी

बालाघाट  कभी बंदूक और हिंसा की दहशत झेलने वाले बालाघाट के 100 गांवों में अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *