Wednesday , June 18 2025
Breaking News

Tokyo Paralympics: मनीष ने सोना तो सिंहराज ने जीती चांदी, जश्न शुरू, इनामों की बारिश

Tokyo Paralympics 2020: digi desk/BHN/ टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिम्पिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। शनिवार को खेलों का 11वां दिन है और दिन की शुरुआत शानदार रही है। भारतीय टीम ने दो और पदक भारत की झोली में डाल लिए हैं। निशानेबाजी में मनीष नारवाल ने गोल्ड तो वहीं इसी इवेंट में सिंहराज आधना सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। 19 साल के निशानाबाज मनीष ने 50मीटर मिक्सड पिस्टल एसएच 1 इवेंट में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। वहीं सिंहराज दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल पक्का किया।

हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये और रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को 4 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। साथ ही दोनों पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 15 हो गई है। इससे पहले बैडमिंटन में भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद जगी है। भारत के प्रमोद भगत ने सेमीफाइनल में जापान के शटलर फुजीहारा को सीधे गेम में 21-11, 21-16 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। यानी प्रमोद भगत ने सिल्वर मेडल तो पक्का कर लिया है। इसी तरह बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में भारत के सुहास एल यतिराज ने सेतियावान फ्रेडी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज भी स्वर्ण पदक के दावेदार हो गए हैं।

आज ही पुरुषों की भाला भी है जहां नवदीप F41 फाइनल में एक्शन में होंगे। वहीं भारतीय पैरा शटलर तरुण ढिल्लों SL4 सेमीफाइनल में लुकास मजूर से भिड़ेंगे। इससे पहले Tokyo Paralympics 2020 का दसवां दिन भारत के लिए शानदार रहा था। अब तक भारत कुल 12 जीत चुका है जिनमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। यह पैरालिम्पिक्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सिंहराज की मां बोली- बेटे ने देश का गौरव बढ़ाया 

 

About rishi pandit

Check Also

भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी

मुंबई  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *