Thursday , May 2 2024
Breaking News

TokyoParalympics : टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता 

TokyoParalympics : digi desk/BHN/ टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के खिलाडि़यों को बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में एक और ताजा खबर सामने आई है कि भारतीय खिलाड़ी हरविंदर सिंह पुरुष ने एकल Recurve Open में कांस्‍य पदक जीत लिया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह पुरुषों की हाई जम्प में भारत के प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने सिल्वर मेडल जीता।

इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले 2016 के रियो खेलों में भारत को सबसे ज्यादा पदक मिले थे। इस बारप निशानेबाज अवनि लेखारा और भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि प्रवीण भारत के छठे रजत पदक विजेता हैं। इनसे पहले पैडलर भावना पटेल, भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया और ऊंची छलांग लगाने वाले थंगावेल्लू और निषाद ने यह कमाल दिखाया है।

 

About rishi pandit

Check Also

आसमान में 4-6 मई को दिखेगी अनोखी खगोलीय घटना, अंधेरी रात में रोशनी से जगमगाएगा आकाश

 इस हफ्ते आसमान में एक के बाद एक टूटते तारों की आतिशबाजी होने वाली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *