Friday , June 13 2025
Breaking News

Rashifal Today,31 August: वृषभ राशि वालों को काम में  परेशानी, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

मेष

मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन काफी शुभ रहेगा। मेष राशि के जातक जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार से जुड़े कार्य में उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो सकता है। विपत्ति के समय में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगी। कामकाज को लेकर सकारात्मक फल मिलेंगे।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना है। बच्चों के लिए कुछ खरीद सकते है। किसी पर जल्द विश्वास न करें। कुछ कार्यों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सूझबूझ से संकट का सामना कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर योजना सफल होगी।

मिथुन

रोजगार को लेकर जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकता है। मां यदि किसी चीज की इच्छा जताएं तो उसे जरूर पूरा कर दें। सेहत में सुधार होने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। दाम्पत्य जीवन में शांति रहेगी और जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी कार्य के लिए रिश्तेदारों की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ होगी। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी की सलाह काम में आएगी।

सिंह

सिंह राशि वाले छात्रों को करियर की दिशा में सफलता मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए फलदायी हो सकता है। ऐसे कार्यों को ही हाथ में लेने का प्रयास करें, जिन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास हो। रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के नेतृत्व में होने वाले सभी सफलतापूर्वक कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक गलती की गुंजाइश न छोड़े। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और उनके साथ मन की बात शेयर करें।

तुला

तुला राशि वालों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। नए कार्य को शुरुआत कर सकते हैं। आँख से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, डॉक्टर से परामर्श ले। स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या भी हो सकती है। राजनीतिक मामलों में भागीदारी बढ़ सकती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी काम की शुरुआत करते समय घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।

धनु

पिता किसी बड़े काम की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे युवकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।

मकर

व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। | कामकाज को लेकर दोस्त की मदद ले सकते हैं। सेहत के प्रति सावधान रहें। डॉक्टर से समय पर परामर्श ले लें।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों के दिन सामान्य रहेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा के दौरान भी सावधानी रखें, किसी जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। गृह निर्माण से संबंधित काम की शुरुआत कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है।

मीन

कामकाज को लेकर सफल परिणाम मिलेंगे। रूके हुए कार्य सफल होंगे। पिता से सलाह करने के बाद ही कोई काम की शुरुआत करें। पारिवारिक विवाद की स्थिति से बचें और गुस्से पर काबू रखें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

अगर घर में है वास्तु दोष तो करें यह आसान उपाय

वास्तु के अनुसार आपको घर में दक्षिण दिशा में सोना चाहिए। जिससे आपके स्वभाव में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *