Monday , April 29 2024
Breaking News

The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में पहुंची भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम, खिलाड़ियों ने किया डांस

The Kapil Sharma Show: digi desk/BHN/ टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था। भारत के पुरुष और महिला टीम ने एक बार फिर हॉकी का वह जोश देशवासियों के अंदर जगाया, जो सालों पहले हुआ करता था। एक बार फिर हमें यह महसूस हुआ कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। खेल के मैदान पर हमारी दिल जीतने के बाद हॉकी टीम के खिलाड़ी कपिल शर्मा शो के सेट पर कमाल कर रहे हैं।

कपिल शर्मा शो के अगले शो में भारतीय हॉकी टीम के पुरुष और महिला खिलाड़ी मजेदार डांस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही कपिल हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती भी करेंगे।

हॉकी खिलाड़ियों के साथ कपिल की मस्ती

सोनी टीवी ने शाम को प्रसारित होने वाले एपिसोड की एक नई क्लिप जारी की है। वीडियो में महिला हॉकी टीम की सदस्य रानी रामपाल, सविता, गुरजीत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू और नवनीत के साथ पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह को देखा जा सकता है। कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह इन खिलाड़ियों के साथ खूब मजाक करते हैं और सभी मिलकर ढेर सारी मस्ती करते हैं।

इस दौरान महिला टीम की एक खिलाड़ी भारती सिंह की नकल उतारकर उन्हें चौका देती हैं। हालांकि, क्लिप में सबसे अच्छा समय वह है जब सभी खिलाड़ी द कपिल शर्मा शो की टीम के साथ मंच पर डांस करते हैं।

सोनी टीवी ने शेयर किया वीडियो

सोनी टीवी ने एपिसोड के प्रोमो को कैप्शन दिया, “कपिल शर्मा और उनके परिवार के साथ हंसी नहीं होगा तो क्या होगा! स्वागत करेंगे #IndianHockeyTeam ka और देखना मत भूलिएगा #TheKapilSharmaShow, आज रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी पर!” द कपिल शर्मा शो इस महीने की शुरुआत में एक छोटे से ब्रेक के बाद लौटा है। यह सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

About rishi pandit

Check Also

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका के ब्रेकअप और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरें

मुंबई पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि श्रुति हासन और शांतनु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *