Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीएसएनएल कार्यालय में खिलाड़ियों का सम्मान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना शहर की सामाजिक संस्था जीत आपकी फाउंडेशन ने रविवार को बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित हॉकी के जादूगर नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर सतना के विभिन्न क्षेत्रों में जिले, प्रदेश व देश का नाम गौरान्वित करने वाले सतना के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं।

जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं, संस्था अध्यक्ष साहिर क़ुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ चारित्रिक, संवेगात्मक विकास भी खेलों के माध्यम से सम्भव है क्योंकि खेलों के माध्यम से व्यक्ति आंतरिक द्वन्द्वों व संवेगों को अभिव्यक्त करता है, वास्तव में खेल का शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक एवं सामाजिक महत्व यह सिद्ध करता है कि खेल के द्वारा खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का अच्छा विकास होता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश त्रिपाठी, नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक वीर दीप कौर, वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर गौरी, संस्था के संरक्षक योगेश शर्मा, पंकज उरमालिया, नीलाम्बर झा, शिवांग खरे, समर सिंह बघेल, आभा विश्वास, प्रो.संदीप भारती, अम्बुज सिंह बघेल, शैलेन्द्र शर्मा, कविता विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व उनके गुरुजन उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *