Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Crime: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मां की मदद से पिता गिरफ्तार

Attempt to misdeed with girl: digi desk/BHN//इंदौर/ बाणगंगा थाना पुलिस ने 11 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपित दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। बच्‍ची ने मां को घटना बताई और पुलिस को शिकायत कर दी।

पुलिस के मुताबिक दुर्गानगर महिला ने आरोपित से दूसरी शादी की है और करीब पांच साल से उसके साथ ही रहती है। शनिवार रात आरोपित ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची रोने लगी तो उसकी मां भी उठ गई। बच्ची ने मां को पूरी घटना बताई और थाने आकर शिकायत कर दी। टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक आरोपित शराब का नशा करता है।

छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस

गांधीनगर थाना पुलिस ने गोम्मटगिरी निवासी महिला की शिकायत पर आरोपित सुदर्शन निवासी चौड़ी जिला सिहोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पूर्व परिचित है। आरोपित पीड़िता के घर आता रहता था। इसी तरह राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने संजय गांधीनगर निवासी महिला की शिकायत पर आरोपित शीतल के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

 

About rishi pandit

Check Also

मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में भीमडोगरी स्कूल ने बोर्ड परीक्षा मे लहराया परचम

मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में भीमडोगरी स्कूल ने बोर्ड परीक्षा मे लहराया परचम शासकीय स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *