Saturday , May 4 2024
Breaking News

Rashifal 27 August: वृषभ राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार को आपका दिन

मेष- अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

वृषभ- आज का दिन आर्थिक लाभ दिला सकता है। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान व सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन-परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है।

कर्क-कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश में लाभ होगा। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह- धन प्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवन शैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएं।

कन्या-आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला-समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। मन खराब रहेगा। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

वृश्चिक- सूझबूझ से कारोबार करेंगे तो आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। दुर्घटना के योग हैं, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु- धन प्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता भी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर- करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आर्थिक जोखिम हो सकता है।

कुंभ-कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। अनावश्यक और व्यर्थ खर्च भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। किसी खास दोस्त का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

मीन- सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। यात्रा पर जाने से बचें।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख अमावस्या का शुभ मुहूर्त: स्नान और दान के महत्व

अमावस्या तिथि के पितरों को समर्पित है। अमावस्या तिथि पर पूर्वजों की आत्मा की शांति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *