Saturday , September 21 2024
Breaking News

Birthday Sunny Deol: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं सनी देओल, जानिए तगड़ी कमाई के साथ फिटनेस के राज

Sunny Deol:mumbai/ फिल्म स्टार और भाजपा सांसद सनी देओल का सोमवार को जन्मदिन है। वे 64 साल के हो गए हैं। Sunny Deol ने फिल्मों के डायलॉग आज भी उनके फैन्स को मुंहजबानी याद हैं। Sunny Deol की फिटनेस आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। बहुत कम लोगों को Sunny Deol की फिट बॉडी के राज पता है। फिट रहने के लिए सनी हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं। वहीं शराब और सिगरेट जैसी दुराइयों से कोसो दूर रहते हैं। Sunny Deol ने भले ही नाम और शौहरत कमा ली हो, लेकिन उनका खाना अभी भी देसी है। वे सुबह नाश्ते में बाजरे और मक्की की रोटी दही के साथ खाते हैं। दिनभर में ज्यादातर मौकों पर शाकाहारी खाना ही खाते हैं। दही, मक्खन, हरी सब्जियां उन्हें खासतौर पर पसंद हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे टेबल टेनिस और स्कवैश खलते हुए पसीना बहाते हैं।

(सनी देओल के पास कितनी प्रॉपर्टी है)

Sunny Deol ने अब फिल्में कम कर दी हैं, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे 365 करोड़ की संपत्ति के मालिका है। यह जानकारी 2019 की है। अभी वे एक फिल्म के लिए 7 से 8 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि Sunny Deol का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम विजेता है। इसी बैनर तले ‘दिल्लगी’ और ‘घायल वन्स अगेन’ फिल्में बनी हैं। इसके अलावा Sunny Deol कई प्रोडक्ट्स के ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं। हर ब्रांड को प्रमोट करने के लिए वे करीब 2 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। Sunny Deol सनी लक्स कोजी, फॉर्मट्रैक ट्रैक्टर, बीकेटी टायर जैसी कंपनियों के लिए एड बना चुके हैं। सनी देओल के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इनमें पोर्शे के अलावा ऑडी ए8 और रेंज रोवर शामिल हैं। Sunny Deol अब राजनीति में भी आ गए हैं। 23 अप्रैल 2019 को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और अभी गुरदासपुर से भाजपा सांसद हैं।

Dharmendra के डुप्लिकेट का काम किया था Sunny ने

हाल ही में Dharmendra ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उनके एक शूट की है जिसमें धर्मेंद्र के लिए सनी देओल ने बॉडी डबल का काम किया था। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक शख्स एक हाथ से पुश अप करता दिख रहा है।

About rishi pandit

Check Also

कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी के लिये लोगों से अपील की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी को लेकर दर्शकों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *