Sunday , May 5 2024
Breaking News

Satna: प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन अभियान 24 अगस्त से

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिये राज्य शासन द्वारा 24 अगस्त से प्रतिभा चयन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भविष्य की खेल प्रतिभाओं को तलाशकर तराशने के लिए टैलेंट सर्च 2021ह्ण अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 24 अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू होगा। अभियान में खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के समन्वय से अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में लगभग 2500 बालक-बालिकाओं का चयन कर प्रदेश में संचालित अत्याधुनिक संसाधनों से लैस विभिन्न खेल अकादमियों तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स, शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग केनोइंग, रोइंग, सेलिंग, स्लालॉम), कराते, फेंसिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइक्वाडों जूडो, घुड़सवारी, पुरुष हॉकी, ट्रायथलान, महिला हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, पुरुष क्रिकेट, योग और मलखंभ में अपना भविष्य बनाने के लिए इस अभियान में शामिल हो सकेंगे। चयन की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और कोविड संबंधी दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए की जा रही है।

जिले में अब तक 627.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 23 अगस्त 2021 तक 627.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 908.3 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 986.4 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 528.3 मि.मी., बिरसिंहपुर में 720.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 516 मि.मी., नागौद में 760 मि.मी., जसो (नागौद) में 397.1 मि.मी., उचेहरा में 555 मि.मी., मैहर में 365.4 मि.मी., अमरपाटन में 452 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 713.7 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 634.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: उर्वरक के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने कृषि अधिकारियों को निर्देश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *