Saturday , September 21 2024
Breaking News

Kalyan Singh funeral: कल्‍याण सिंह की अंत्‍येष्टि नरौरा घाट पर संपन्‍न, अंतिम विदा देने उमड़े लोग

kalyan singh antim yatra: digi desk/BHN/ उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्‍कार कर दिया गया है। उनके गृह क्षेत्र नरौरा घाट पर हुई अंत्‍येष्टि में पुत्र राजवीर स‍िंह व दो पौत्र ने मुखाग्नि दी। प्रदेश की जनता ने बड़ी संख्‍या में अपने प्रिय राजनेता को आखिरी विदाई दी। इस दौरान कई गणमान्‍य नेता एवं नागरिक भी मौजूद रहे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पार्थिव देह को कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया था। कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रद्धांजलि दी।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए अतरौली पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। अलीगढ़ में कल दोपहर बाद से आज सुबह तक लोगों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में श्रद्धांजलि दी। लोगों को जब पता चला कि उनके जनप्रिय नेता बाबूजी का पार्थिव देह अलीगढ़ से अतरौली लाया जा रहा है तो उन्‍हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

लोग अपने जनप्रिय नेता को देखने के लिए घंटों सड़क किनारे खड़े़े रहे। गांव-गांव से लोग रामघाट रोड पहुंच गए थे। अपनी माटी की ओर बाबूजी का पार्थिव देह ज्यों-ज्यों पहुंच रहा था भावुकता बढ़ती जा रही थी। महिलाएं भी सड़क के किनारे खड़ी रहीं। कल्याण सिंह का पार्थिव देह स्‍टेडियम से अतरौली के लिए ले जाया गया। इस दौरान पार्थिव शरीर को उनके गांव के अंदर नहीं ले जाया गया। बाबू जी की अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

About rishi pandit

Check Also

बिहार -मुंगेर में बाढ़ के पानी में डूबा सात साल का बच्चा, खेलने के दौरान हुआ हादसा

मुंगेर. मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, जलस्तर बढ़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *