Sunday , May 5 2024
Breaking News

Covid-19: देश में कोरोना के 33 हजार नए मामले, 417 लोगों की मौत

33 Thousands new cases of corona across: digi desk/BHN/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में करीब 33 हजार नए मामले मिले हैं। एक दिन पहले 36 हजार और उससे एक दिन पहले 38 हजार नए मामले पाए गए थे। इस दौरान 417 लोगों की जान भी गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 3.81 लाख रह गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.89 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 56.81 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। इनमें करीब 43 करोड़ पहली डोज और 12 करोड़ से अधिख दूसरी डोज शामिल हैं। आखिरी की पांच करोड़ डोज मात्र नौ दिन में ही लगाई गई हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

  • 24 घंटे में नए मामले 32,937
  • कुल सक्रिय मामले 3,81,947
  • 24 घंटे में टीकाकरण 17.43 लाख
  • कुल टीकाकरण 54.58 करोड़

सोमवार सुबह 08 बजे तक कोरोना की स्थिति

  • नए मामले 32,937
  • कुल मामले 3,22,25,513
  • सक्रिय मामले 3,81,947
  • मौतें (24 घंटे में) 417
  • कुल मौतें 4,31,642
  • ठीक होने की दर 97.48 फीसद
  • मृत्यु दर 1.34 फीसद
  • पाजिटिविटी दर 2.79 फीसद
  • सा.पाजिटिविटी दर 2.01 फीसद
  • जांचें (रविवार) 11,81,212
  • कुल जांचें (रविवार) 49,48,05,652

सोमवार शाम 6ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

  • उत्तर प्रदेश 16.68 लाख
  • महाराष्ट्र 5.72 लाख
  • गुजरात 4.94 लाख
  • मध्य प्रदेश 4.78 लाख
  • राजस्थान 4.55 लाख
  • बिहार 2.91 लाख
  • पंजाब 1.61 लाख
  • दिल्ली 1.54 लाख
  • हरियाणा 1.43 लाख
  • उत्तराखंड 0.96 लाख
  • छत्तीसगढ़ 0.96 लाख
  • झारखंड 0.88 लाख
  • हिमाचल 0.78 लाख
  • जम्मू-कश्मीर 0.50 लाख

(कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)

About rishi pandit

Check Also

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने किया खुलासा, टीचर ने बेंत से की थी डीवाई चंद्रचूड़ की पिटाई

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने बचपने के दिनों को याद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *