Monday , April 29 2024
Breaking News

Nag Panchami: नागपंचमी पर 108 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, प्रत्येक राशि पर पड़ने वाला है असर

Nag Panchami 2021:digi desk/BHN/ हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल की नागपंचमी पर एक विशेष संयोग पूरे 108 साल बाद बन रहा है। राहु-केतु और काल सर्प दोष से जुड़ा ये महासंयोग कुछ रशियों के लिए हितकारी साबित होने वाला है। इसके अलावा काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए परिगणित और शिन नामक नक्षत्र भी लग रहा है। मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। चलिए जानते हैं कि इस साल नागपंचमी पर बन रहे इस दुर्लभ संयोग का राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है?

मेष राशि- इस खास दिन यानी 13 अगस्त नागपंचमी के पावन पर्व पर मेष राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा संतान पक्ष की उन्नति होगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे लोग इस दिन अनंत नाग की पूजा करें।

वृष राशि-इस राशि के लिए भी यह दिन खास नजर आ रहा है। इस दौरान अगर इस राशि के जीवन में आर्थिक समस्या चल रही है तो उसका समाधान होने की संभावना नजर आ रही है। नए काम की शुरूआत हो सकती है। इस राशि के जातकों को नागपंचमी पर कुलिग नाग की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि-नागपंचमी के दिन मिथुन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा घर के बड़ो से वाद-विवाद न करें। इस पावन दिन पर इस राशि के लोग वासुकि नाग की पूजा करें।

कर्क राशि-नागपंचमी के दिन कर्क राशि वालों के लिए भी विशेष योग बन रहे हैं इस दिन आपकी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस अवसर पर आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। जातकों को सलाह दी जाती है कि वे शंखपाल नाग की पूजा करें।

सिंह राशि-नागपंचमी का पर्व सिंह राशि के जातकों के लिए भी प्रभावकारी साबित होने वाला है, इस राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। इस मौके पर आपके रूके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना नजर आ रही है। जातकों को सलाह दी जाती है कि वह इस दिन पद्म नाग की पूजा करें।

कन्या राशि- इस पर्व पर कन्या राशि वालों के लिए भी यात्रा का योग बन रहा है, वह कहीं भी छोटी यात्रा के लिए जा सकते हैं। इस बनने वाले योग से आपके करियर में लाभ की भी संभावना नजर आ रही है, धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। जातकों को महामद्म नाग की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि-तुला राशि वालों को खासतौर पर सलाह दी जाती है कि नागपंचमी के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अपने मन में किसी भी तरह का वहम न पालें। इस मौके पर भगवान शिव को जल अर्पित करें। साथ ही तक्षक नाग की पूजा करें।

वृश्चिक राशि-नाग पंचमी पर बन रहे इस योग से साफ नजर आ रहा है कि वृश्चिक राशि वाले इस दौरान अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करेंगे। आप अधिक तनाव भी ले सकते हैं। लेकिन आपके जीवन साथी को लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। जातकों को सलाह दी जाती है कि वह इस दिन कर्कोटग नाग की पूजा करें।

धनु राशि-धनु राशि पर भी बनने वाले इस संयोग का असर साफ दिख रहा है। इस दौरान करियर में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। परिवार में व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। जातकों को सलाह दी जाती है कि वह इस दिन शंखचूर्ण नाग की पूजा करें।

मकर राशि-मानसिक तनाव खत्म होगा, इस राशि के जातकों पर धन वृध्दि के योग बन रहे हैं। करियर में परिवर्तन की स्थिति साफ नजर आ रही है। मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी पर घातक नाग की पूजा करनी चाहिए।

कुम्भ राशि-नागपंचमी के अवसर पर इस राशि पर भी प्रभाव पड़ने वाला है। इस दौरान जातकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यर्थ की चिंता में न पड़ें। इस दौरान भगवान शिव जी को जल अर्पित करें और विषधर नाग की पूजा करें।

मीन राशि-इस राशि के जातकों की नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग भी नजर आ रहे हैं हो सकता है कि आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। शिक्षा के मामलों में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को शेषनाग की पूजा करनी चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *