Tuesday , November 10 2026
Breaking News

Satna: 2 से 10 सितंबर तक एकेएस में माइनिंग विभाग चलाएगा ट्रेनिंग

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ एकेएस विश्वविद्यालय सतना के डिपार्टमेंट ऑफ माइनिंग के द्वारा जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, ओडीसा के माइंस एवं उनके अधिकारियों के लिए र्ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इंजीनियरिंग डीन प्रो. जीके प्रधान ने बताया कि जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने पिछले वर्ष चार ओर माइंस के लिए ओडीसा सरकार से आवंटन प्राप्त हुआ है जिसमें इंजीनियर्स की टेक्निकल स्किल को बढ़ाने के लिए एकेएस विश्वविद्यालय को दायित्व सौंपा गया है। इसी कड़ी में जजांग, नुवागांव, नारायणपोसी और गोनुआ, ओडीसा में खनन और ट्रेनिंग का सतत कार्य चल रहा है और यहां आयरन ओर प्रोडक्सन में रिकार्ड बढोत्तरी भी हुई है।

माइंस डिवीजन के अंतर्गत आने वाली माइंस में मैनपावर लगातार बढ़ाया जा रहा है और लेटेस्ट टेक्नालॉजी भी शामिल की जा रही है जिसके संचालन के लिए योग्य इंजीनियर्स एकेएस विश्वविद्यालय के कोलैबोरेशान से तैयार किए जा रहे हैं। एकेएस विश्वविद्यालय द्वारा जेएसडब्ल्यू में इन सभी कार्यों में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए दो अगस्त से 10 सितंबर तक का एक विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम नियत किया है। जो सस्टेनेबल डेव्हलपमेंट, रिडयूसिंग कार्बन फुटप्रिंट, सेफ्टी मैनेजमेंट और आईटी इंटरवेन्सन पर कार्य कर रहा है। माइंस डिवीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफीसर, रंजन नाइक के मार्गदर्शन में माइंस डिवीजन ने टे्‌रनिंग और नई रणनीति के साथ मैनेजर्स और इंजीनियर्स को शामिल किया है।

उल्लेखनीय है कि 2013 से एकेएस विश्वविद्यालय लगातार देश की माइनिंग कंपनियों में ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें एनएमडीसी, उत्कल एल्यूमिना, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज,जेएसडब्ल्यू कर्नाटका प्रमुख हैं जिनमें ट्रेनिंग के पर्याप्त नतीजे मिल रहे है। विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी ने अतिथियों और यंग इंजीनियर्स का स्वागत करते हुए एकेएस विश्वविद्यालय की माइनिंग और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष माइनिंग डॉ. बीके मिश्रा और पीएस तिवारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *