Two-Headed Snake: digi desk/BHN/सावन का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में सांपो का दिखना आम बात है। लेकिन दो मुंहे वाले सांप दिखना किस्मत की बात है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो मुंह वाले सांप द्वारा दो चूहे को एक साथ निगलते हुए दिखाया जा रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को एक फोटोग्राफर ने शूट किया है, जिसे बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर एक रील्स वीडियो शेयर किया गया है, जिसे मशहूर वीडियो कंटेट क्रिएटर Brian Barczyk ने शेयर किया है। अक्सर ये जानवरों के वीडियो को शूट करके सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार उनके द्वारा पोस्ट किया गया दो मुंह वाले सांप का वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दो मुंह वाले सांप ने एक साथ दो चूहों को अपने मुंह में दबा रखा है और उसे बाद में निगल जाता है।
वीडियो को पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘‘दो सिर वाले बेन और जेरी खा रहे हैं।’’ जब से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है तब से ही यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने एक साथ दो चूहों को खाने पर हैरानी जताते हुए लिखा- क्या इनका पेट एक जैसा नहीं है? अब आप खुद ही वीडियो को देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह दो मुंह वाला सांप एक साथ दो चूहों को खा सकता है।
Bhaskar Hindi News