Sunday , October 6 2024
Breaking News

Palmistry: अंगूठे से जानिए सामने वाले का स्वभाव, रहेंगे हमेशा खुश

Palmistry : digi desk/BHN/ हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष विद्या का एक हिस्सा है। इसमें जातकों के हाथों को देखकर उसके बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता है कि शख्स के हाथों की रेखाएं उसके विषय में काफी कुछ बताती हैं। हाथों में मौजूद लाइनों की मदद से उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में पता चल जाता है। आज हम आपको हस्तरेखा की एक विद्या के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल दुनिया में सभी के हाथों की बनावट अलग होती है। खासकर अंगूठे की बनावट की कला से आसानी से जान सकते हैं कि सामने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी शख्स के अंगूठे का प्रथम पर्व का पहला पोर मध्यम आकार है। ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए। ऐसे जातक हमेशा दूसरों के बारे में गलत सोचते हैं। उनकी खासियत होती है कि उनके मन में क्या चल रहा है। यह कोई पता नहीं लगा सकता। इस कारण इनसे रिश्ते बनाना महंगा साबित होता है।

जिन व्यक्तियों के अंगूठे का ऊपरी भाग सामान्य से ज्यादा मोटा होता है और नीचे का भाग सामान्य आकार का होता है। उनसे बचकर रहना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे लोग स्वार्थी होते हैं। हमेशा अपना हित सोचते हैं। ये लोग सिर्फ अपने लिए रिश्ते रखते हैं। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक किसी शख्स के अंगूठे का आकार गोल है। या सामान्य से अधिक चौड़ा है तो ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा लोग अपने फायदे के लिए संबंध बनाते हैं। एक बार काम पूरा होने पर सामने वाले को पूछते नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

शारदीय नवरात्रि 2024: तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा पूजा विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *