Monday , July 1 2024
Breaking News

Raj & Shilpa: देखिए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला, 100 करोड़ के घर में जीते थे लग्जरी लाइफ

Shilpa Shetty’s Bungalow: digi desk/BHN/ अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद बिजनेमैन राज कुंद्रा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके जीवन से जुड़ी अलग-अलग चीजों के बारे में काफी चर्चा हो रही है। इस बीच हम आपको उनके अलीशान घर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। यह बंगला मुंबई में समुद्र के किनारे बना है और इसी में राज कुंद्रा और शिल्पा लग्जरी लाइफ जीते थे। इस घर का नाम किनारा है और यह जूहू बीच में बना हुआ है।

इस घर का इंटीरियर खुद शिल्पा शेट्टी ने डिजाइन किया है। इसमें दुनिया भर से चीजें लाकर सजाई गई हैं। उन्होंने अपने लिविंग रूम को मॉडर्न और क्लासी लुक दिया है। इसे सोने के चैंडलर से सजाया है। इसके अलावा भी उनके घर में कई लग्जरी चीजें रखी गई हैं।

लिविंग रूम

शिल्पा शेट्टी ने अपना लिविंग रूम बहुत ही क्लासी तरीके से सजाया है। इसमें हल्के रंग के सोफे रखे गए हैं, जिसमें सोने और चांदी के रंग के तकिये हैं। वहीं रूम की दीवार भूरे रंग की है। साथ ही यहां वो सभी अवॉर्ड रखे गए हैं, जो शिल्पा ने जीते हैं। यहां एक घोड़ा और सुनहरा चैंडलर भी रखा गया है।

डाइनिंग रूम

डाइनिंग रूम में लंबे टेबल के साथ ढेर सारी कुर्सियों की व्यवस्था है। यहां एकसाथ काफी सारे गेस्ट आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं। यहां लकड़ी की लंबी डाइनिंग टेबल के साथ ब्रांज लेदर वाली कुर्सियां भी हैं। यह कमरा घर के बाकी कमरों से अलग है और इसमें कांच के दरवाजे हैं। साथ ही दीवार में कई बेहतरीन पेंटिंग लगी हुई हैं।

किचन

शिल्पा शेट्टी काफी फूडी हैं और खाना बनाने का भी शौक है। शिल्पा अक्सर कुकिंग का वीडियो अपने फैन्स से शेयर करती हैं, जिसमें उनके खूबसूरत किचन का नजारा भी दिखता है। यह किचन काफी लैविश और बेहतरीन है। इसे काले और ग्रे रंग से सजाया गया है।

बेडरूम

शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा का बेडरूम में काफी खूबसूरत है। इसमें तड़क-भड़क की बजाय सादगी दिखती है। क्रीम के रंग की चीजें और सफेद दीवारें इसकी खूबसूरती दिखाती हैं।

बालकनी

शिल्पा ने घर की बालकनी को भी बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया है। इसमें खूब सारी हरियाली है। साथ ही एक केन चेयर और झूला भी है। इससे यह बालकनी बहुत ही सुकून देने वाली बनती है।

जिम

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं और अभी भी वो बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन उन्हें कभी भी आपने जिम जाते नहीं देखा होगा। क्योंकि शिल्पा के घर के अंदर ही बड़ा सा शानदार जिम है, जहां वह जमकर वर्कआउट करती हैं। इसे सुनहरे चैंडलर के साथ मार्बल फिनिश फ्लोर के साथ सजाया गया है।

मंदिर

शिल्पा शेट्टी ने घर में पूजा के लिए खूबसूरत मंदिर भी बनवाया है। शिल्पा बालाजी की भक्त हैं और उनकी मूर्ति अपने घर में रखती हैं। इसके साथ वह गणपति बप्पा को भी काफी मानती हैं। हर साल गणेश चतुर्थी के दौरान उनके घर पर अलग ही नजारा होता था। शिल्पा ने कई बार इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

 

About rishi pandit

Check Also

रश्मिका मंदाना ने कल्कि 2898 की तारीफ की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *