Sunday , November 1 2026
Breaking News

रश्मिका मंदाना ने कल्कि 2898 की तारीफ की

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की तारीफ की है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं।

 वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है।इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना ने भी 'कल्कि 2898 एडी' की तारीफ की है।

रश्मिका मंदाना ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हे भगवान! नाग अश्विन आप काफी टैलेंटेड हैं। अविश्वसनीय, बधाई हो कल्कि, यह फिल्म सभी के प्यार और उससे भी अधिक की हकदार है। हमारे पौराणिक देवताओं को स्क्रीन पर देखना मुझे काफी पसंद है, ओह गॉड क्या फिल्म है।

About rishi pandit

Check Also

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *