Thursday , May 9 2024
Breaking News

Corona Latest Update: टोक्यो खेल गांव तक पहुंचा कोरोना, भारत में सामने आए 38,079 नए केस

Corona reach in tokyo olympic village: digi desk/BHN/ कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। कई देशों में कोरोने के नए केस बढ़े हैं और इसी महामारी की तीसरी लहर बताया जा रहा है। इस बीच, जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। ताजा खबर टोक्यो खेल गांव से आ रही है। यहां कोरोना के पहले केस की पुष्टि हुई है। यह खबर सभी देशों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि अगले हफ्ते से यहां हजारों खिलाड़ी जुटने वाले हैं। 119 खिलाड़ियों का भारतीय दल भी आज टोक्यो के लिए रवाना होने वाला है। टोक्यो आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा ताकाया ने बताया, खेल गांव में कोरोना के पहले केस की पुष्टि हुई है। जिस एथलीट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया है।

Corona Latest Alert: भारत में कोरोना की ताजा स्थिति

भारत में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर जरूर हुई है, लेकिन अभी भी केस ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 24 घंटों में कोरोना के 38,079 नए केस सामने आए हैं और 560 मरीजों की मौत हुई है। देश में अभी 4,24,025 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31% हो गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और यदि लोगों ने मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया तो तीसरी लहर का खतरा बढ़ जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया कोरोना महामारी की तीसरी लहर की ओर बढ़ रही है। हम भी इसका शिकार हो सकते हैं। अगले 100 से 125 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में लू का दौर भी जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 नई दिल्ली भारत में भीषण गर्मी के बीच कुछ राज्यों के मौसम का मिजाज बदलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *