Sunday , November 22 2026
Breaking News

घर में मां दुर्गा की सिर्फ यही तस्वीर लगाएं, छुपे हैं कई रहस्य

Navratri 2020: सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। आमतौर पर हम देखते हैं कि लोग अपने आराध्य देवता या देवी की तस्वीर घर में जरूर लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी जानकारी नहीं होने ऐसी तस्वीर भी लगाते हैं जो धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप में शुभ नहीं मानी जाती है। हम अक्सर देखते हैं कि मां दुर्गा के भक्त अपने घरों में भी माता के उग्र रूप की तस्वीर लगाकर रखते हैं, जबकि घरों में मां दुर्गा की शांत मुद्रा में तस्वीर लगाना ज्यादा उचित होता है। हम आपको यहां जो तस्वीर दिखा रहे हैं, वह मां दुर्गा के शांत मुद्रा की तस्वीर है, जो बहुत कम देखने को मिलती है।

इस तस्वीर में छुपे हैं कई राज

इस तस्वीर की खासियत है इसमें मां दुर्गा शेर पर सवार नहीं है, जबकि हम अन्य तस्वीरों में देवी मां को शेर पर सवार होकर राक्षसों के नाश के लिए जाते हुए देखते हैं। यानि इसका मतलब यह है कि कि मां दुर्गा इस रूप में शांत मुद्रा में है। इसलिए इस मुद्रा में मां दुर्गा की तस्वीर लगाना ही वास्तु के लिहाज से भी शुभ माना जाता है।

शेर का मुंह बंद है

इसके अलावा हम अक्सर देखते हैं तस्वीरों में मां दुर्गा के शेर का मुंह हमेशा खुला हुआ रहता है, जबकि इस शांत मुद्रा चित्र में शेर का मुंह बंद है। शेर का व्यवहार भी हिंसक नहीं है। यह भी शांति का प्रतीक है।

शेर का मुंह दांयी ओर है

इसी तस्वीर को आप ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि फोटो में शेर का मुंह दांयी ओर दिया गया है, जो वापसी का प्रतीक है, जबकि अक्सर हम शेर का मुंह संहारक के रूप में खुला हुआ देखते हैं। इसके अलावा मां दुर्गा को हमेशा शेर पर सवार होकर देखा होगा, जो देवी मां का एक आक्रामक रूप होता है, जबकि इस तस्वीर में माताजी खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं जो उनकी शांत मुद्रा का प्रतीक है।

सभी हथियार भी झुके हुए हैं

इस शांत मुद्रा चित्र की खासियत यहीं नहीं थमती है। आप इस चित्र में देखेंगे कि देवी मां के सभी हथियार भी झुके हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में हम हथियारों का आक्रामक रूप में देखते हैं। धार्मिक जानकारों का भी मानना है कि ऐसी तस्वीर मां दुर्गा की शांत मुद्रा की है, जिसे घर में लगाना हमेशा हितकारी होता है।

About rishi pandit

Check Also

भाई दूज 2026 कब मनाई जाएगी, 10 या 11 नवंबर? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का समापन भाई दूज के साथ होता है. यह त्योहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *