Sunday , May 19 2024
Breaking News

LPG Price: आज से महंगा हो गया LPG सिलेंडर, तेल कंपनियों ने 25 रुपए बढ़ाई कीमत

LPG Latest Price July 2021: digi desk/BHN//नई दिल्ली/ तेल कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। दाम बढ़ने के बाद आज से राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834 रुपए हो गई है, इससे पहले दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 809 रुपए थी। इससे पहले तेल कंपनियों ने अप्रैल माह में गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता किया था, लेकिन फिर इसके बाद मई-जून में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

देश के महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

  • नई दिल्ली – 834 रुपए
  • कोलकाता – 861 रुपए
  • मुंबई – 834 रुपए
  • चेन्नई – 850 रुपए

बीते एक साल में LPG का भाव

राजधानी दिल्ली में साल 2021 में 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपए था, वहीं अब 1 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमत 834 रुपए हो चुकी है। जनवरी से लेकर अभी तक गैस सिलेंडर की कीमत में 138 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।4 फरवरी को दाम बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया, फिर इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुए और 25 फरवरी को दाम 794 रुपए कर दिए गए। 1 मार्च को एलपीजी के दाम 819 रुपए कर दिए गए थे और अप्रैल में 10 रुपए की कटौती की गई।

19 किलो वाले गैस सिलेंडर का भाव

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 76.50 रुपए बढ़ाकर 1550 रुपए कर दिया गया है। इंडियन ऑयल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 1 जून को दिल्ली में गैस सिलेंडर का दाम 122 रुपए कम किया गया था। फिलहाल कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत क्रमश: 1651.50, 1507, 1687.50 रुपए है। 1 जून को दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 122 रुपए की कटौती की गई थी, लेकिन इस माह इसके रेट में बढ़ोतरी की गई है।

 

About rishi pandit

Check Also

Anil Ambani की RBI से गुहार 10 दिन का और समय दे दीजिए… कंपनी बेचने के लिए

 नई दिल्‍ली भारी कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के खरीदार हिंदुजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *