Sunday , June 2 2024
Breaking News

MP Board 12th Result: 10वीं के आधार पर बनेगा 12वीं का रिजल्ट, बेस्ट 5 विषयों से लेंगे अंक

MP Board 12th Result 2021: digi desk/BHN/भोपाल/मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं कक्षा के रिजल्ट पर मंत्री समूह ने फैसला ले लिया है। 12वीं का रिजल्ट 10वीं के आधार पर ही बनेगा, इसमें बेस्ट 5 विषयों से अंक लिए जाएंगे। लंबे समय से रिजल्ट को लेकर अटका मामला आज सुलझ गया, अब जल्द ही रिजल्ट बनाकर घोषित किए जाएंगे। सीएम श‍िवराज ने भी कहा है कि कक्षा 12वीं के अंकों का निर्धारण कक्षा 10वीं के विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों को बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर किया जाए। यदि विद्यार्थी परिणाम सुधारना चाहते हैं तो वे परीक्षा देकर परिणाम सुधार सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं व 12वीं का परिणाम जुलाई माह के अंतिम हफ्ते तक घोषित करेगा।

अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, टीकाकरण पूरा होने तक आनलाइन पढ़ाई

मध्य प्रदेश में अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे, मंत्री समूह की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई है। स्कूल खोलने को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा के बाद निर्णय लेंगे। मध्य प्रदेश में कोविड टीकाकरण पूरा होने के बाद स्कूल खोलने के बारे में सोचा जाएगा। तब तक वर्चुअल पढ़ाई होगी।

About rishi pandit

Check Also

टोल टैक्स हुआ खत्म, अब ट्रैफिक मेें बाधक बना नाका तोड़ने का काम भी शुरू

इंदौर  इंदौर के एमआर-10 ब्रिज के टोल टैक्स से 18 साल बाद वाहन चालकों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *