Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: रामलोटन कुशवाहा की नर्सरी पहुंचे सांसद

रामलोटन कुशवाहा की बगिया के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते सांसद

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने मन की बात कार्यक्रम में अतरवेदिया खुर्द के रामलोटन कुशवाहा के नर्सरी का उल्लेख किया था। सोमवार की सुबह सांसद गणेश सिंह उनकी नर्सरी में गए तथा रामलोटन कुशवाहा एवं बाबूलाल दाहिया दोनों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

उन्होने अतरवेदिया में उनकी नर्सरी में दुर्लभ प्रजातियों के पेड़-पौधे देखें, जो उन्होने अपनी मेहनत से तैयार किये हैं। वहां पर नर्सरी में पानी की भी कमी पाई गई है। पीछे पहाड़ भी है, पहाडी जानवर एवं सुअरो का भी डर बना रहता है। गरीबी के कारण उसमें बाड़ी भी नहीं लगाई जा सकी, लेकिन रामलोटन कुशवाहा का जुनून जबरदस्त है। अस्वस्थ रहने के बावजूद भी पेड़-पौधों की सेवा में लगे रहते हैं उनके गांव तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता है।

सांसद श्री सिंह ने सोमवार को अतरवेदिया जाकर उनका सम्मान करते हुए कहा कि आपके उत्कृष्ट कार्यों के बदौलत सतना का नाम देश और दुनिया में प्रधानमंत्री ने उल्लेख करके जो सम्मान बढ़ाया है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। आपकी कड़ी मेहनत के बदौलत ही यह संभव हो सका है, उसके लिए मैं बधाई देता हूं।

पद्मश्री बाबूलाल दाहिया को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित 

सांसद श्री सिंह कहा कि यह वही धरती है जो विगत वर्ष हमारे बघेली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार बाबूलाल दाहिया को पुराने अनाजों के बीजों के संरक्षण के लिए पद्मश्री का अवार्ड राष्ट्रपति ने दिया था और आज बाबूलाल दाहिया की प्रेरणा पर दुर्लभ प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित करने के लिए आपका भी प्रधानमंत्री  ने जो सम्मान बढ़ाया है, यह हम सब के लिए अत्यंत गर्व का पर्व है। पद्मश्री विभूषित बाबूलाल दाहिया एक किसान म्यूजियम बनाना चाहते हैं, जहां किसानों के उपयोग में आने वाले उन सभी पुरानी वस्तुओं का संग्रह किया जायेगा। उसके लिए सांसद निधि से उन्हें जरूरत अनुसार राशि देने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही रामलोटन कुशवाहा के इस नर्सरी को जंगली सूअर से बचाने के लिए कटीली तार की बाड़ भी लगवाई जाएगी। गांव तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के द्वारा सड़क निर्माण कराया जाएगा।

उपस्थित सभी ग्रामीण जनों से सांसद श्री सिंह ने कहा कि रामलोटन कुशवाहा के किए गए कार्य से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए तथा कृषि कार्य को लाभकारी बनाने के लिए सभी को प्रयत्न करना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *