Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal 27 June to 3 July 2021: इन राशि वालों की जिंदगी में आने वाला है रोमांच

Saptahik Rashifal 27 June to 3 July 

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): कार्यस्थल पर रचनात्मकता से प्रेरित रहेंगे व निजी संबंधों में प्रेम का अनुभव करेंगे। जटिल मामलों व रिश्तों में समझदारी दिखाएंगे। हालांकि कई विकल्पों की मौजूदगी में फैसले लेना कठिन प्रतीत होगा। व्यावसायिक अवसर फायदेमंद साबित हो सकता है। साझेदारी व संबंध गहरे होंगे, पर जिनके मध्य सद्भाव का अभाव है, वे अलग हो सकते हैं। साथी की स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे व प्रेम को नई ऊंचाई देंगे। तनाव से बचें। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पिंक

वृष (21 अप्रैल-21 मई): रिश्तों में गहराई व व्यावसायिक लक्ष्य के प्रति समर्पण महसूस करेंगे। जब लक्ष्य पर केंद्रित रहकर कार्य करेंगे तो कुछ लोग व्यथित हो सकते हैं जबकि कुछ प्रेरित होंगे। इस मोड़ पर लोगों की राय आपके लिए महत्व नहीं रखती। कोई भी चीज आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती। आध्यात्मिक खोज अंदरूनी व बाह्य बदलाव लाएगी। दोस्त व स्वजन आपकी फिक्र व सहयोग करेंगे। व्यावहारिकताओं पर ध्यान दें। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: फायरी रेड

 

मिथुन (22 मई-21 जून): नए निजी अनुभवों व व्यावसायिक जीवन में रोमांच के लिए आप तैयार हैं। स्पष्टता व खुशमिजाजी के साथ नए अवसरों व घटनाक्रमों का स्वागत करेंगे। संबंधों में ऊर्जा व व्यावसायिक जीवन में उत्साह का संचार करेंगे। युवाओं व बच्चों के सान्निध्य में कार्यशील रहेंगे। कठिन कार्यों को हाथ में लेने व अंजाम तक पहुंचाने का साहस व काबिलियत आपमें है। एक युवा महिला अपनी मांगों को लेकर आपके समक्ष मुखर हो सकती है। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: फायरी रेड
कर्क (22 जून-22 जुलाई): बुद्धिकौशल व प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करते हुए करियर की योजना बनाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाएंगे व जीवन में बदलाव आएगा। ज्ञान, अनुभव को दूसरों संग बांटेंगे व सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग रहेगा। चालाक शख्स से सचेत रहें, वह नुकसानदेह वित्तीय करार में फंसा सकता है। निवेश की योजना को कुछ समय के लिए टाल दें। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पीकाक ब्लू
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): जब कुछ परिस्थितियों से पराजित महसूस करें तो बेहतर होगा कि उन्हें स्वीकार करें व समय के साथ उन्हें स्वयं परिवर्तित होने दें। मानसिक तनाव से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित सकता है। रिश्तों में तुलना व व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा असंतुष्टि व तनाव पैदा कर सकती है। समझदारी से काम लें व क्षमताओं को निखारने पर ध्यान दें। दिल व दिमाग विपरीत दिशाओं में खींचेंगे। कुंभ राशि के शख्स से प्रेम व सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): नए कार्य की शुरुआत करेंगे। रचनात्मक लोगों के बीच रहते हुए अपने लक्ष्य व प्राथमिकताओं को नजरअंदाज न करें। दिनचर्या में परिवर्तन से परिस्थितियों, लक्ष्य व जिम्मेदारियों को नए सिरे से समझने में मदद मिलेगी। व्यावसायिक जीवन में नए लोगों से जुड़ाव होगा। सकारात्मक नजरिया रिश्तों में खोया प्रेम व समझदारी लौटाएगा। ध्यान व योग से निरोगी रहेंगे। परिवार व कार्यस्थल को लेकर नया दृष्टिकोण अपनाएंगे। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: व्हाइट
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): इस हफ्ते बदलाव का योग है। खतरनाक राहों का रोमांच आपको आकर्षित करता है। व्यावसायिक व निजी जीवन में अप्रत्याशित घटनाक्रम आकार ले सकते हैं। जीवन की प्रत्येक सौगात को स्वीकार करने का साहस आपमें है। प्राथमिकताओं व नजरिए में बदलाव आएगा। नए अनुभवों के प्रति सहज महसूस करेंगे। अंतर्मन में झांकने पर असमंजस की समाप्ति व वैचारिक स्पष्टता प्राप्त होगी। सेहत व खानपान पर ध्यान दें। शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड

 

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): जीवन के विविध क्षेत्रों में अप्रत्याशित चीजें घटित हो सकती हैं। घर व कार्यस्थल पर गहमागहमी व उत्साह का माहौल रहेगा। अपनी प्राथमिकताओं, कमजोर व मजबूत पक्ष को समझकर परिस्थितियों से तालमेल बिठाएंगे। जीवन में प्रेम व खुशियों की दस्तक होगी। सुखद समाचार लेकर मेहमान आ सकते हैं। यात्रा योजना में बदलाव हो सकता है। वर्तमान क्षणों को खुलकर जिएं। कार्यस्थल पर नई प्रणाली से तालमेल बिठाएं। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: डार्क रेड

 

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): निजी जीवन में सुख व व्यावसायिक संतुष्टि मिलेगी। किसी खास कार्य के लिए प्रशंसित होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अतीत में मिले घाव भरने पर रिश्तों में संतुलन आएगा। कर्क राशि का शख्स जीवन में अहम भूमिका अदा करेगा। दोस्तों व स्वजनों से अहमियत मिलेगी। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। मौजमस्ती व खानपान के अतिरेक से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए संयम बरतें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: पर्पल

 

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): नजरिए, मूल्यों व प्राथमिकताओं में बदलाव आएगा, जिससे व्यावसायिक परिस्थितियों व निजी जीवन में उत्साहित रहेंगे। नए नजरिए से पुरानी समस्या का हल संभव है। अपने दिमाग के बजाय प्रेम से परिपूर्ण दिल की सुनें। अंदरूनी व बाह्य बदलावों से आपकी सुरक्षा व स्थिरता को चुनौती मिलेगी। अतीत को भुलाकर नए अनुभवों के लिए खुद को तैयार करें। यह कुछ चीजों के अंत तो कुछ नई शुरुआतों का समय है। शुभ अंक: 1 3 शुभ रंग: क्रिमसन

 

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): जीवन में कई चीजें एकसाथ चल रही हैं, फलस्वरूप काम का भार व तनाव महसूस करेंगे। घर व परिवार से जुड़ी जितनी जिम्मेदारियां उठाने में सहज हैं, उससे ज्यादा वहन करने की प्रवृत्ति आपके लिए मुश्किलें पैदा करती है। बेहतर होगा कि उन्हें दूसरों से साझा करें। स्वयं को तरोताजा करने के लिए खेलों व मनपसंद गतिविधियों में हिस्सा लें। छोटी चीजों में सफलता मिलेगी, पर अपनी ऊर्जा व संसाधनों का संचय करें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ग्रीन

 

मीन (20फरवरी-20मार्च): अपने सत्य से साक्षात्कार करेंगे व बदलाव को प्राप्त करेंगे। जीवन जिस रूप में है, उसे उसी रूप में लेना व अच्छी चीजों को देखना आरंभ करेंगे। दूसरों द्वारा तय मानकों व नैतिकताओं ने आपको सीमाओं में बांध दिया है। लोग जिस परिवेश में जैसा जीवन जीते हैं, उससे ही सही-गलत, उचित व अनुचित संबंधी उनके विचार निर्मित होते हैं। उन मानकों के अनुसरण के बजाय अपनी समझ से निर्णय लेंगे तो वे सही साबित होंगे।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: व्हाइट

About rishi pandit

Check Also

हनुमानजी के आशीर्वाद के 5 प्रमुख लक्षण: जानें आप पर हो रही कृपा की पहचान

हनुमान जी को संकटमोचक माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि हनुमान जी अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *