Wednesday , July 3 2024
Breaking News

जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह के गाने Pani-Pani ने मचाया तहलका, Youtube पर मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Jacqueline Fernandez: digi desk/BHN/ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वहीं सिंगर बादशाह (Badshah) की फैंन फॉलिंग भी कुछ कम नहीं है। अब बादशाह और जैकलीन के नए गाने पानी-पानी (Pani-Pani) को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है।

बादशाह और आस्था गिल (Aastha Gill) द्वारा गाया गया पानी-पानी सॉन्ग यूट्यूब पर 8 जून को रिलीज किया गया। ये गाना रिलीज होते ही काफी वायरल हो रहा है। इस गाने ने शुरुआत के छह दिनों में सबसे ज्यादा देखने जाने वाली वीडियो लिस्ट में जगह बना ली है। इस वीडियो को कोरियोग्राफ पियुष भगत (Piyush Bhagat) और शाजिया सामजी (Shazia Samji) ने किया है।

पानी-पानी गाने को जैसलमेर में शूट किया गया है। सॉन्ग में जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह की केमिस्ट्री देखने लायक है। बता दें इससे पहले बादशाह के गाने ‘गेंदा फूल’ में जैकलीन उनके साथ नजर आई थी। यह गाना भी बेहद सुपरहिट रहा है। एक्ट्रेस जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगी। साथ ही एक्टर अक्षय कुमार की मूवी राम सेतु में दिखाई देंगी।

जैकलीन डार्क अंडर आर्म पर हो रही ट्रोल

इधर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे स्माइल कर रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा है कि इट्स टाइम टू डांस लिखा है। कुछ फैंस को यह तस्वीर पसंद आई है। वहीं कई यूजर्स जमकर आलोचना कर रहे हैं।

जैकलीन फर्नांडिस फोटो में सफेद कलर के क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसमें आगे की तरफ नेट है। अभिनेत्री का टॉप काफी क्यूट है। उन्होंने पोनीटेल और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है। दरअसल सेल्फी लेते हुए अभिनेत्री ने एक हाथ से मोबाइल पकड़ा है। वहीं दूसरे हाथ को उन्होंने ऊपर की तरफ करके रखा है। इस कारण एक हाथ की अंडरआर्म साफ दिखाई दे रही है, जो कि थोड़ा डार्क है।

 

About rishi pandit

Check Also

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *