Wednesday , July 3 2024
Breaking News

International Yoga Day: करीना कपूर से लेकर कियारा आडवाणी तक, योग की वजह से फिट हैं ये 5 एक्ट्रेस

Kareena kapoor to kiara advani:digi desk/BHN/ हमारे शरीर को तरोताजा रखने के लिए योग सबसे बेहतरीन उपाय है। यह सदियों से चला आ रहा है और ऋषि मुनियों से लेकर राजा महाराजा और अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इसकी मदद से खुद को फिट बनाए हुए हैं। योग की शुरुआत भारत में हुई थी, पर अब दुनिया ने इसे स्वीकार कर लिया है। इसी वजह से हर साल 21 जून को हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों का मानना है कि फिटनेस पाने में योग ने उनकी काफी मदद की है। इसी वजह से हम अक्सर इन अभिनेत्रियों को योग करते हुए देखते हैं। शिल्पा शेट्टी सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां आम दिनों में भी योग की मदद से ही खुद को फिट रखती हैं। यहां हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका फिटनेस मंत्र योग है।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो अपनी फिटनेस के लिए योग पर यकीन रखती हैं। करीना पिछले दो दशक से बॉलीवुड में काम कर रही हैं और वो हमेशा ही अपनी फिल्मों में फिट नजर आई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में कई बार बताया है कि फिटनेस के लिए वो योग पर यकीन करती हैं और योग करके ही फिट रहती हैं। करीना इसी साल लॉकडाउन के दौरान मां बनी थीं। इस दौरान भी उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए योग का सहारा लिया था।

कियारा आडवाणी

कियारा अपने दौर की सबसे बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं और आने वाले सालों में उनकी कई फिल्में रिलीज होंगी। 2 साल पहले उनकी फिल्म कबीर सिंह बहुत हिट हुई थी। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर ने भी बहुत बढ़िया काम किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें घर से बाहर जंगलों में पानी के पास बैठकर योग कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो कई सालों से योग कर रही हैं और खुद को फिट बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों को योग की ताकत समझाने के लिए कई वीडियो भी बनाए हैं और वो लोगों को योग सिखाती भी हैं। इसके लिए भी उन्होंने कई वीडियो बनाए हैं। येग की वजह से उनके शरीर पर उम्र का प्रभाव भी कम ही पड़ा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए भी योग करने का तरीका बताया है और इसकी कई सीडियां भी रिलीज की हैं।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइता अरोड़ा भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका योग के साथ जिम के सहारे खुद को फिट रखे हुए हैं। शिल्पा की तरह मलाइका के ऊपर भी उम्र का प्रभाव नहीं है। इसी वजह से 47 साल की होने के बावजूद मलाइका पूरी तरह से फिट हैं। मलाइका को अक्सर योग करते हुए फोटो शेयर करते देखा गया है। उन्होने समुद्र के किनारे योग करते हुए यह फोटो शेयर की थी।

सोनम कपूर

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम फैशन के अलावा अपनी फिटनेस और लुक्स के लिए भी फेमस हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोनम का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन फिल्मों में कदम रखने के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया और इसके बाद से हमेशा ही वो फिट नजर आई हैं। सोनम फिटनेस के लिए योग पर यकीन करती हैं। योग की मदद से वो खुद को हमेशा फिट और तरोताजा रखती हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *