Sunday , September 29 2024
Breaking News

International Yoga Day : पीएम मोदी ने लॉन्च किया M-Yoga ऐप, दुनिया की कई भाषाओं में उपलब्ध

International Yoga Day 2021:digi desk/BHN/ 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को सुलभ बनाने के लिए M-Yoga ऐप लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विश्व को M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरा विश्व कोविड 19 वैश्विक महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। इस मुश्किल समय में भी, लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि योग जनता के स्वास्थ्य की देखभाल में निवारक भूमिका निभाता रहेगा।

क्या है ये M-Yoga App?

इस ऐप को आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से डेवलप किया गया है। mYoga ऐप का उद्देश्य आम लोगों और उत्साही लोगों को अलग-अलग अवधि के योगा ट्रेनिंग और प्रैक्टिस सेशन देना है। इस ऐप का उपयोग 12-65 वर्ष के लोग रोजाना योग करने के लिए कर सकते हैं। myYoga ऐप को लोगों को अपने स्मार्टफोन की मदद से उचित तरीके से योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप सुरक्षित भी है, क्योंकि यह यूजर्स से कोई डेटा कलेक्ट नहीं करता है। फिलहाल यह फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध है। लेकिन आगे आने वाले समय में यह अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध होगा। Android स्मार्टफोन यूजर्स इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *