Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Vaccination Maha Abhiyan: टीकाकरण का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे दतिया, किए पीतांबरा पीठ के दर्शन

MP Vaccination Maha Abhiyan: digi desk/BHN/ग्वालियर/दतिया/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग के खिलाफ चलाए गए प्रदेश व्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने के लिए सोमवार सुबह दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री चौहान पहले मां पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए पहुंचे और इसके बाद पारासरी गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

मां पीतांबरा से की है कोरोना की तीसरी लहर से बचाने की प्रार्थना: मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने मां पीतांबरा से प्रार्थना की कि है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से दतिया का तो बचाव हो ही, साथ ही प्रदेश व देश का भी बचाव हो। सीएम चौहान ने कहा कि मां पीतामंबरा जरूर प्रार्थना सुनेंगी।

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण ही ही प्रभावी कदम  

सीएम चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने में वैक्सीनेशन ही सबसे अधिक प्रभावी है। इसलिए सभी को टीकाकरण कराना चाहिए और टीकाकरण में सहयोग करना चाहिए। टीकाकरण में सभी के सहयोग की जरूरत है। चाहे वह आमजन हों या फिर सरकारी अफसर व कर्मचारी।

आम जन से मिले हवाई पट्टी पर 

दतिया हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता सहित आमजन भी पहुंचे। हवाई पट्टी पर वे आमजन व कार्यकर्ताओं से मिले। आमजनों का उन्होंने अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद वे पीतांबरा पीठ के लिए रवाना हो गए।

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *