Monday , July 1 2024
Breaking News

Shani Shadashtak Yoga: जानिए क्या है षडाष्टक योग, इसी के कारण 5 राशियों पर मेहरबान हैं शनिदेव

Shani Shadashtak Yoga:digi desk/BHN/ हिन्दू धर्म में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अंतरिक्ष में जब कोई ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन लाता है तो इसका सीधा असर व्यक्ति की कुंडली पर पड़ता है। इन्ही ग्रहों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। 15 जून 2021 को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यह अब 16 जुलाई तक इसी अवस्था में विद्यमान रहने वाले हैं। जब सूर्य ने अपनी स्थिति बदला था तब ग्रहों के अनुरूप शनि षडाष्टक योग बन रहा है। दअरसल शनि षडाष्टक योग कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ होता है और जिन राशियों पर यह योग बनता है उन व्यक्तियों पर भगवान शनिदेव की कृपा होती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी राशि है, जिन पर शनि षडाष्टक योग बन रहा है।

मेष राशि

इन राशियों के जातकों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है क्योंकि भगवान शनिदेव की कृपा मेष राशि के जातकों पर बनी हुई हैं। इस दौरान अगर आप कोई कार्य करते हैं तो उसके सफल होने की संभावनाएं अधिक है। वहीं मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का भी योग बन रहा है। इस दौरान जहां आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेगें तो वहीं दूसरी ओर पारिवारिक जीवन भी आनन्द से भरा रहेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातको पर भी भगवान शनिदेव मेहरबान हैं क्योंकि इस पर भी षडाष्टक योग बन रहा है। अगर आप अपने विवाह न होने से परेशान हैं तो इस दौरान आपके विवाह होने के भी योग बन रहे हैं, धन लाभ की अधिक संभावना दिखाई दे रही है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आप खर्चीले जरूर हैं लेकिन फिर भी इस दौरान बचत कर पाएंगे।

कर्क राशि

भगवान शनिदेव की मेहरबानी कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ रही है। इस राशि के जातकों पर भी षडाष्टक योग बन रहे हैं। इस दौरान मनवांच्छित पूर्ति होगी। धन-लाभ साफतौर पर नजर आ रहा है। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। अगर अभी निवेश करते हैं तो भविष्य के लिए यह फलदायी साबित होगा।

सिंह राशि

इस राशि पर षडष्टांग योग बनने के कारण इसका समय बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य संबधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। हर कार्य के लिए पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा। जो लोग शिक्षा से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।

कन्या राशि

नौकरी की चाह रखने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ है। क्योंकि इस राशि पर भी षडाष्टक योग बन रहा है। व्यपारी वर्ग के लिए योग किसी वरदान से कम नही है। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते है किस वजह से मिला शनि देव को अपनी पत्नी से श्राप

हिंदू धर्म में भगवान शनि की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। शनिदेव को न्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *