Friday , March 29 2024
Breaking News

Today Rashifal 16 June: मीन राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बढ़ेगी व्यर्थ की भागदौड़

Aaj Ka Rashifal 16 June:digi desk/BHN/ ज्योतिष के हिसाब के 12 राशियों होती है और इन 12 राशियों में हर व्यक्ति की राशि भी अलग-अलग होती है। ग्रह नक्षत्रों के असर के कारण प्रतिदिन होने वाली वाले घटनाक्रम पर भी इसका असर पड़ता है। आइए जानते हैं राशियों के हिसाब से आज का दिन कैसा रहने वाला है –

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: विन्ध्यवासिनी षष्ठी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सफलता मिलेगी। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी और जीविका के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे और किया गया कार्य सफल होगा। शीर्ष अधिकारियोंं व शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में आर्थिक उन्नति के योग हैं। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें। अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ सकता है।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आने से मानसिक शांति रहेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व का निर्वहन करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी निकटतम संबंधी या रिश्तेदार के कारण तकलीफ हो सकती है।य़ किसी तरह का आर्थिक जोखिम न उठाएं। मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने की पूरी संभावना है। आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला: आर्थिक मामलों में उन्नति हो सकती है। किए गए कार्य सफल होंगे। आला अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भावानत्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें और तनाव मिल सकता है। आर्थिक हानि भी हो सकती है। मेहनत से जरिए अपना कार्य सफल कर सकते हैं।

कुंभ: आर्थिक मामलों में जोखिम हो सकता है इसलिए संभलकर कदम उठाएं। न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व निभाना पड़ सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार के भी स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

About rishi pandit

Check Also

30 वर्षों बाद शुभ योग में हिंदू नववर्ष की शुरुआत, तीन राशि वालों को मिलेगा सबकुछ

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 09 अप्रैल से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *