Saturday , May 4 2024
Breaking News

Chandra,Surya Grahan 2021: इस साल लगेंगे 4 ग्रहण, जानें तीसरा और चौथा कब लगेगा

Chandra Grahan, Surya Grahan 2021:digi desk/BHN/ इस विशाल अंतरिक्ष में ग्रह और उपग्रह निरंतर अपनी गति के अनुसार घुर्णन करते रहते हैं और हमेशा इसी अवस्था में रहने के दौरान ग्रहण की स्थिति बनती है। इस साल भी अगर ग्रहण के बारे में बात करें तो 2 ग्रहण लग चुके हैं अर्थात एक चंद्र ग्रहण और दूसरा सूर्य ग्रहण। चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगा था और उसके ठीक 15 दिन बाद यानी 10 जून 2021 को सूर्य ग्रहण लगा था। लेकिन नासा के द्वारा इस साल यानी 2021 में पूरे 4 ग्रहण लगने की जानकारी दी गई है। इसका मतलब की दो ग्रहण तो लग चुके हैं लेकिन अभी दो बाकी हैं। अगर आप भी इस वर्ष लगने वाले 2 और ग्रहण के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे हम आपको इस विषय पर विस्तार से बताने जा रहे हैं..

ये बात तो अब आप जान ही चुके हैं कि आगे दो और ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से एक चंद्र ग्रहण होगा और दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन सवाल यह है कि इनके लगने की तारीख क्या होगी? अगर आपके मन मे भी कुछ ऐसा ही सवाल है तो यहां पर हम आपको इसी विषय पर बताने जा रहे हैं। इस वर्ष पहला चंद्र ग्रहण 26 मई दिन बुधवार को लगा था। यह कुल 5 घंटे के लिए लगा था जिसे देश के कुछ हिस्से में देखा भी गया था। जहां विदेश में यह पूर्ण चंद्रग्रहण था तो वहीं भारत में यह आंशिक रूप से उपछाया चंद्रग्रहण था। वहीं अगर साल के दूसरे ग्रहण की बात करें तो यह इससे ठीक 15 दिन बाद यानी 10 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। इसकी अवधि 5 घंटे की थी।

साल का तीसरा ग्रहण कब लगेगा?

पहले और दूसरे ग्रहण के तो बारे में हम अच्छे से जान ही चुके हैं लेकिन तीसरे ग्रहण के बारे में शायद आप अब तक अंजान होगें। बतादें कि साल का तीसरा ग्रहण नवंबर माह में लगने वाला है। जी हां 19 नवंबर को आशिंक रूप से चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं भारत के कुछ स्थानों से इसे देखा भी जा सकेगा। जबकि आस्ट्रेलिया, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, प्रशांत महासागर समेत अन्य स्थानों पर यह पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

साल का अंतिम और चौथा ग्रहण

जैसा की हम पहले ही बता चुके है कि साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगेगें जिसमें से दो लग चुके है और दो बाकी हैं। वहीं अब साल में जो आखिरी ग्रहण रहेगा वह सूर्य ग्रहण रहेगा। जो दिसम्बबर माह कि 4 तारीख को लगने वाला है। इस ग्रहण की भारत में लगने की संभावना न के बराबर रहेगी। ये पूर्ण रूप से अंटार्टिका, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका समेत अन्य स्थानों पर दिखाई देगा।

About rishi pandit

Check Also

100 साल बाद अक्षय तृतीया पर एक साथ बनेंगे दो शुभ योग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

 वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। वहीं आपको बता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *