Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Today Rashifal 14 june: इन राशि वालों पर होगी गणेशजी की कृपा, रोग और विरोधी परास्त होंगे

Today Rashifal 14th june: digi desk/BHN/ भगवान गणेश की कृपा के बिना किसी का भी जीवन नहीं चल सकता है। जो लोग गणेशजी को प्रसन्न करनेा चाहते हैं, उनके लिए 14 जून का दिन बहुत अहम है। इस दिन विनायक चतुर्थी है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। जानिए Vinayak Chaturthi के दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल-

मेषः संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषः सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्र्वास में वृद्धि करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी।

 

मिथुनः सूर्य का परिवर्तन किसीरुके हुए कार्य को पूर्ण कराने में सहायक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

 

कर्कः सूर्य का परिवर्तन आर्थिक तनाव देगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
सिंहः सूर्य का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सहायक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कन्याः सूर्य के परिवर्तन से पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
तुलाः आर्थिक मामलों में सूर्य प्रगति में सहायक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

 

वृश्चिक:  यात्रा की योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनुः दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
मकरः रोग और विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति, सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभः बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए संबंध बनेंगे।
मीनः गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

About rishi pandit

Check Also

पैरों के तलवे पर ये शुभ चिन्ह: राजयोग के प्रतीक

सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक संरचना के आधार पर ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *